"सोलन में बस में लापरवाही: यात्री गिरा, वीडियो वायरल"

"सोलन में बस में लापरवाही: यात्री गिरा, वीडियो वायरल"

Solan bus negligence

"Solan bus negligence: Passenger falls, video goes viral"

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की एक बस में कथित लापरवाही हुई है। घटना शुक्रवार देर शाम सोलन के रबौण क्षेत्र में पेश आई, जहां बस के पिछले दरवाजे से एक यात्री गिर गया। लापरवाह ड्राइवर ने यात्री के गिरने के बाद भी ब्रेक तक नहीं लगाई। 

बस नहीं रोकी तो कूदा यात्री

बताया जा रहा है कि यात्री बस रुकवाने की कोशिश करता रहा, लेकिन बस चालक और परिचालक ने वाहन नहीं रोका। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पिछले दरवाजे से नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि बस के साथ चल रहे ट्रक ने ऐन मौके पर ब्रेक लगा दी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

कार चालक ने बनाया पूरा वीडियो

बस के पीछे चल रही एक कार के चालक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस से एक व्यक्ति नीचे गिरता है और सड़क पर लुढ़क जाता है, जबकि बस आगे बढ़ती रहती है। चालक ने बस नहीं रोकी। इस पर कार चालक ने पीछा कर बस का नंबर भी दिखाया।

लोगों ने यात्री को संभाला

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायल यात्री को संभाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यात्री को हल्की चोटें आई हैं। लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया है। 

लोग इस लापरवाही को लेकर गुस्से में हैं व संबंधित बस चालक व परिचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं।