सिवान पुलिस का एक्शन: 25 हजार का इनामी सोनू यादव एनकाउंटर में ढेर; हर्ष सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

सिवान पुलिस का एक्शन: 25 हजार का इनामी सोनू यादव एनकाउंटर में ढेर; हर्ष सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

Siwan Police Action: Sonu Yadav

Siwan Police Action: Sonu Yadav, carrying a bounty of ₹25,000

सिवान। सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौशीहाता गांव समीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी और कुख्यात अपराधी सोनू यादव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। सोनू के सीने में गोली लगने की जानकारी दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, सोनू यादव हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव का निवासी था। 4 दिन पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के बहनोई और उनके भांजे हर्ष सिंह पर फायरिंग की थी इस हमले में भांजे हर्ष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज अभी पटना में चल रहा है।

पुलिस पर की थी फायरिंग

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल था और पुलिस पर अपराधियों को पकड़ने का भारी दबाव था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू यादव अपने साथियों के साथ बड़हरिया इलाके में छिपा हुआ है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने दबिश दी, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें सोनू यादव मारा गया।

मामले में अब तक 3 एनकाउंटर

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में एक अन्य अपराधी सुनील यादव को पुलिस ने जामो थाना के लद्दी बाजार से गिरफ्तार किया है, उसके पास से एक कार भी बरामद की गई है। वहीं, इससे पहले 2 दिन पूर्व ही छोटू यादव का भी एनकाउंटर हुआ था। मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैर में गोली लगी थी और वह पटना में इलाजरत है।

फिलहाल इस घटना क्रम में अब तक तीन गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें एक बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया है जबकि दूसरा पटना में इलाजरत है और तीसरा भी पुलिस गिरफ्त में है। फरार अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।