Sirsa SP Dr. Arpit Jain Farewell Video Haryana Police
BREAKING
हिमाचल में बम धमाकों की धमकी; सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात, हाई अलर्ट पर पुलिस, मचा हड़कंप मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य; श्रद्धालु लगाने लगे माता के जयकारे, यहां देखिए कैमरे में कैद पूरा मंजर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दुनिया को धमकी; कहा- ईरान से अगर तेल लिया तो फिर अमेरिका... जानिए किस बड़े एक्शन की बात कही दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा; आंधी-बारिश से टर्मिनल-3 का टीन शेड गिरा, द्वारका में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, CM खुद सड़कों पर केदारनाथ धाम के कपाट खुले; बैंड-बाजे के साथ मंत्रोच्चारण-शिव तांडव पाठ, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, यहां देखिए मनमोहक नजारा, दर्शन कीजिए

हरियाणा में SP की धूम-धड़ाके से विदाई; IPS अर्पित जैन के लिए दनादन बजे बैंड-बाजे और ढोल, फूलों से सजी शाही कार में ले जाए गए

Sirsa SP Dr. Arpit Jain Farewell Video

Sirsa SP Dr. Arpit Jain Farewell Video

Sirsa SP Dr. Arpit Jain Farewell Video: अफसर जब ईमानदार और कर्मठशील हो तो उसके लिए विभागीय लोगों के साथ आम लोगों में भी एक अलग सम्मान और स्नेह होता है। वहीं जब ऐसे अफसर का ठिकाना बदलता है तो किस प्रकार की रौनक होती है? इसकी एक झलख हरियाणा के सिरसा जिले में बखूबी देखने को मिली है.

दरअसल, सिरसा जिले में एसपी रहे डॉ. अर्पित जैन का जब तबादला हुआ तो उनकी बड़ी शानदार विदाई की गई। IPS अर्पित जैन के लिए दनादन बैंड-बाजे और ढोल बजे। जैन को फूलों से सजी शाही मॉडर्न कार में ले जाया गया। ऐसा लग रहा था जैसा किसी की बारात निकल रही हो। लेकिन इस दौरान जहां बंपर खुशी के साथ अर्पित जैन को विदाई जा रही थी तो वहीं यह मौका इमोशनल भी कर देने वाला था।

Sirsa SP Dr. Arpit Jain Farewell Video
Sirsa SP Dr. Arpit Jain Farewell Video

बतादें कि, अर्पित जैन अब झज्जर के नए एसपी होंगे। जबकि सिरसा में अब आईपीएस उदय सिंह मीणा को एसपी के तौर पर नियुक्त किय गया है।

अर्पित जैन की ईमानदार अफसरों में गिनती

बतादें कि, अर्पित जैन की ईमानदार अफसरों में गिनती होती है। जैन ने उन्हें रिश्वत देने आए एक व्यक्ति को खुद ही पकड़वा दिया था। दरअसल, अर्पित जैन के फरीदाबाद में DCP एनआईटी रहते उन्हें एक व्यक्ति मिठाई के डिब्बे में रिश्वत देने पहुंचा था। लेकिन जैन ने व्यक्ति को गिरफ्तार करवा दिया।

MBBS की डिग्री ली और फिर बने IPS

जानकारी के अनुसार, अर्पित जैन मध्यप्रदेश से संबंध रखते हैं। डा. अर्पित जैन ने पहले भोपाल में शिक्षा ग्रहण की और इसके बाद में वह बनारस आ गए। यहां काशी हिंदू विश्वविद्यालय से उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। लेकिन उनका सपना कुछ और था। जिसके चलते उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी की और 2014 में दूसरे मौके में यूपीएससी की परीक्षा क्रैक कर ली। जैन की रैंकिंग 194 रही। जैन के पास सिविल सर्विस के तौर पर अब कई विकल्प थे लेकिन उन्होंने आईपीएस सर्विस को चुना।

यह पढ़ें- हरियाणा में 48 IPS-HPS अफसरों के तबादले; DIG लॉ एंड आर्डर का ट्रांसफर, कई जिलों के SP बदले, पूरी सूची यहां देखें