हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल: सिबाश कबिराज बने गुरुग्राम के नए पुलिस कमिश्नर

हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल: सिबाश कबिराज बने गुरुग्राम के नए पुलिस कमिश्नर

Major Reshuffle in Haryana Police

Major Reshuffle in Haryana Police

गुरुग्राम। Major Reshuffle in Haryana Police, पंचकूला के पुलिस आयुक्त और साइबर व एससीआरबी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सिबाश कबिराज को गुरुग्राम का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

वहीं, अब तक गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर रहे विकास अरोड़ा को एडीजीपी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय पंचकूला बनाया गया है। हरियाणा सरकार ने रविवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। 20 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले एवं नई नियुक्तियां कर दीं।

हरियाणा के कई शहरों में किए गए हैं तबादले

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार गुरुग्राम, करनाल, हिसार, पंचकूला और राज्य अपराध शाखा सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

विकास अरोड़ा जुलाई 2024 से गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त थे। लंबे समय बाद उनका ट्रांसफर किया गया। सिबाश कबिराज 1999 बैच के आईपीएस हैं।