SHOs in Haryana will personally monitor miscreantsहरियाणा में SHO खुद रखेंगे बदमाशों पर नजर, DGP ने दिए सख्त निर्देश
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

हरियाणा में SHO खुद रखेंगे बदमाशों पर नजर, DGP ने दिए सख्त निर्देश

undefined

SHOs in Haryana will personally monitor miscreants

SHOs in Haryana will personally monitor miscreants : हरियाणा पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बदमाशों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अब थाना प्रभारी (SHO) स्वयं निगरानी रखेंगे। उन्होंने कहा कि थानों को यह जिम्मेदारी लेनी होगी कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से बुलाकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

DGP कपूर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराधियों की अलग-अलग श्रेणियां बनाई जाएं ताकि निगरानी और कार्रवाई में आसानी हो। वह हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त, रेंज आईजी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

त्योहारों के सीजन को देखते हुए पुलिस प्रमुख ने सुरक्षा प्रबंध कड़े करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले मंदिरों और मेलों में हाई-क्वालिटी सीसीटीवी लगाए जाएं और सीमा से अधिक भीड़ होने पर प्रवेश रोक दिया जाए। संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के आदेश भी दिए गए।