Demonstration against Chandigarh Housing Board: चण्डीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी शिव सेना, चण्डीगढ़

Demonstration against Chandigarh Housing Board: चण्डीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी शिव सेना, चण्डीगढ़

Demonstration against Chandigarh Housing Board

Demonstration against Chandigarh Housing Board: चण्डीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी श

चण्डीगढ़ : Demonstration against Chandigarh Housing Board: शिवसेना, चण्डीगढ़ प्रदेश की एक अहम बैठक में चण्डीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा गरीब लोगों के मकानों का सर्वे कर उनके मकानों को कैंसिल किये जाने के मुद्दे पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि  शिवसेना जल्द ही जहां-जहां हाउसिंग बोर्ड के सर्वे चल रहे हैं वहाँ उसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी और हाउसिंग बोर्ड की गलत नीतियों को लागू नहीं होने देगी। ये जानकारी पार्टी के स्थानीय प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह राजपूत ने दी। उन्होंने  चार शिव सैनिकों की पदोन्नति की जिसमें मनोज कुमार शुक्ला को संगठन मंत्री तथा  रविंद्र पांडे व राजीव अग्निहोत्री को सचिव नियुक्त किया गया जबकि आकाश सक्सेना को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। उन्होंने बताया कि पार्टी के विभिन्न शाखाओं यथा ट्रांसपोर्ट सेना ,मजदूर सेना, महिला सेना, युवा सेना, विद्यार्थी सेना, वेंडर सेना, पूर्वांचल सेना, माइनॉरिटी सेना, हिमाचल और गढ़वाल सेना के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द कर दी जाएगी और शिवसेना पार्टी को चंडीगढ़ में जल्द से जल्द मजबूत कर लोगों की समस्याओं को सुलझाया जाएगा।