शिव कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एथलीट मीट का आयोजन, छात्रों ने दिखाया दम

शिव कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एथलीट मीट का आयोजन, छात्रों ने दिखाया दम

Shiv College of Education Organised an Athletic Meet

Shiv College of Education Organised an Athletic Meet

फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-105 तिगांव स्थित शिव कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुक्रवार को एक दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
इस प्रतियोगिता में बीएड, एमएड, डीएलएड, बीसीए और बीबीए के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कॉलेज प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन विनोद नागर ने रिबन काटकर किया और प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी को फिटनेस के प्रति जागरूक रहने और रोजाना कम से कम 30 मिनट खेल गतिविधियों में भाग लेने का संदेश दिया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. जयमाला यादव ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मोबाइल ऐप की जानकारी भी दी। प्रतियोगिता में मीनाक्षी, साहिल और संध्या प्रथम स्थान पर रहे, जबकि रानी, सौरभ, मोहित और ज्योति ने द्वितीय स्थान तथा शेखर, संचित और स्वीटी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को देहात विकास एजुकेशनल सोसायटी के चेयरमैन विनोद नागर और प्रिंसिपल जयमाला यादव ने प्रमाण पत्र, मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में फिजिकल एजुकेशन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर शैलेन्द्र की अहम भूमिका रही।