शिमला–कालका स्पेशल ट्रेनों का 28 फरवरी के बाद संचालन बंद

शिमला–कालका स्पेशल ट्रेनों का 28 फरवरी के बाद संचालन बंद

Shimla-Kalka special trains will stop

Shimla-Kalka special trains will stop

  1. 28 फरवरी के बाद स्पेशल ट्रेनें बंद होंगी।

  2. पर्यटकों की घटती संख्या मुख्य कारण है।

  3. नियमित ट्रेन सेवाएं जारी रहेंगी यात्रियों के लिए।

शिमला। पर्यटकों की घटती संख्या को देखते हुए रेल विभाग ने 28 फरवरी के बाद कालका–शिमला ट्रैक पर चल रही सभी स्पेशल ट्रेनें बंद कर दी जाएंगी। रेल विभाग ने फैसला यात्रियों की कम होती आवाजाही को देखते हुए रखा है।

राजधानी शिमला आने वाले सैलानी बस और टैक्सी के अलावा ऐतिहासिक कालका शिमला रेललाइन पर चलने वाली टॉय ट्रेन से सफर करना विशेष रूप से पसंद करते हैं। पहाड़ों के बीच से गुजरती यह ट्रेन यात्रा अपने मनमोहक दृश्यों, सुरंगों और पुलों के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है।

इस वजह से चलती हैं स्पेशल ट्रेनें

इसी वजह से पर्यटन सीजन के दौरान रेल विभाग की ओर से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं, इससे ज्यादा सैलानियों को ट्रेन से शिमला आने का मौका मिलता है। समर और विंटर सीजन में चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनें नियमित ट्रेनों के अलावा चलती है।

अब ऑफ-सीजन में यात्रियों की संख्या में आई कमी के चलते 28 तारीख से इन विशेष ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा। हालांकि नियमित ट्रेन सेवाएं पूर्व की तरह जारी रहेंगी, इससे स्थानीय यात्रियों और सीमित संख्या में आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलती रहेगी।

टॉय ट्रेन में सफर के लिए अलग-अलग श्रेणियों में टिकट उपलब्ध

टॉय ट्रेन में सफर के लिए अलग-अलग श्रेणियों में टिकट उपलब्ध हैं। सामान्य श्रेणी से लेकर डीलक्स और विस्टाडोम कोच तक की सुविधा यात्रियों को दी जाती है। किराया लगभग 50 से शुरू होकर 1000 या उससे अधिक तक जा सकता है, ये श्रेणी और सेवा पर निर्भर करता है।

विस्टाडोम कोच में बड़ी कांच की खिड़कियां और आरामदायक सीटें होती हैं। इससे यात्री प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद ले सकते हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पर्यटकों की संख्या दोबारा बढ़ेगी, स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर फिर से विचार किया जाएगा।

फिलहाल 28 के बाद यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों को नियमित ट्रेनों की समय-सारिणी के अनुसार ही अपनी बुकिंग करनी होगी।