'आंखों पर काला चश्मा, माथे पर तिलक और नाम संतोष जाधव', सिद्धू मूसेवाला पर चलाईं गोलियां... देखिये यह खतरनाक शार्प शूटर कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

'आंखों पर काला चश्मा, माथे पर तिलक और नाम संतोष जाधव', सिद्धू मूसेवाला पर चलाईं गोलियां... देखिये यह खतरनाक शार्प शूटर कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sharp Shooter Santosh Jadhav Arrested

Sharp Shooter Santosh Jadhav Arrested

Sharp Shooter Santosh Jadhav Arrested : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल लोगों की धरपकड़ लगातार जारी है। अबतक कइयों को पुलिस पकड़ चुकी है| हालांकि, सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां दागने वाले खास शूटरों की पकड़ से पुलिस अभी भी दूर है| पर अब कहा जा रहा है कि पुलिस ने मूसेवाला पर गोलियां चलाने वाले एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया है|

दरअसल, महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने एक खतरनाक शार्प शूटर संतोष जाधव को गिरफ्तार किया है| बताया जाता है कि, गुजरात से संतोष जाधव की गिरफ्तारी की गई है| वहीं, यह अकेला गिरफ्तार नहीं हुआ है बल्कि इसके साथ इसका एक साथी नवनाथ सूर्यवंशी भी पकड़ा गया है| माना जा रहा है कि, लॉरेंस विश्नोई गैंग के साथ मिलकर संतोष जाधव सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल रहा है| यहां तक की यह गोलियां चलाने वाले शूटरों में शामिल है|

फिलहाल, शार्प शूटर संतोष जाधव को 20 जून तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान पुलिस संतोष जाधव को लेकर आगे की जांच करेगी| संतोष जाधव सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पूछताक्ष की जायेगी| शार्प शूटर संतोष जाधव मूसेवाला हत्याकांड से पहले भी हत्याकांड में शामिल रहा है|

ध्यान रहे कि, इससे पहले महाराष्ट्र में सौरभ महाकाल को गिरफ्तार किया जा चुका है| जिसके लॉरेंस विश्नोई गैंग के साथ संबंध हैं और वह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल बताया जाता है| इसके आलावा सलमान खान को जान से मारने के धमकी के बारे में सौरभ महाकाल बड़ा खुलासा कर चुका है|

28 साल की उम्र में हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या  ....

ज्ञात रहे कि, 29 मई को 28 साल के सिद्धू मूसेवाला (Punjab Famous Singer Sidhu Moose Wala) की मानसा जिले के जवाहर गांव के नजदीक हत्या कर दी गई थी| कारों में सवार होकर आये बदमाशों ने सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से छलनी-छलनी कर डाला था| बदमाशों ने सिद्धू मूसेवाला की थार गाड़ी पर साइड और सामने से कई राउंड फायर किये थे| स्थिति का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि बदमाशों ने सिद्धू को सीट से हिलने तक का मौका नहीं दिया| सिद्धू सीट पर बैठे के बैठे रह गए|

सिद्धू मूसेवाला के साथ जिस वक्त यह वारदात घटी उस वक्त शाम का समय था और वह अपने घर से थार गाड़ी में सवार होकर घूमने निकले थे| सिद्धू मूसेवाला के साथ दो अन्य लोग और मौजूद थे| जिन्हें भी गोलियां लगीं लेकिन इनकी जान बच गई| घायल अवस्था में इन्हें अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया| सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी पंजाब के टॉप मोस्ट गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली है|