Shardiya Navratri 2023 Special Food to Eat First Day and Which Colour is Shubh to Wear

जानिए शारदीय नवरात्रि पर पहले दिन क्या खाना चाहिए और व्रत में किस रंग के कपड़े पहने?

Shardiya Navratri 2023 Special Food

Shardiya Navratri 2023 Special Food to Eat First Day and Which Colour is Shubh to Wear

Shardiya Navratri Special Food: नवरात्रि के पावन पर्व में महज कुछ दिन ही बचे हैं। इस साल नवरात्रि यानि शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से शुरू होकर 23 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगीं। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'नौ रातें'। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान,शक्ति की देवी मां जगदंबा के नौ रूपों (Navratri 9 Days) की पूजा की जाती है. दसवें दिन दशहरा के मनाया जाता है। नवरात्रि वर्ष में चार बार आती है लेकिन बड़े पैमाने पर सिर्फ 2 नवरात्रि चैत्र और शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023) ही मनाई जाती है। ऐसे ही ये दिन इतने शुभ और पवित्र माने जाते है कि लोग इन दिनों में नई वस्तुए भी खरीद लेते है। ऐसे में कई बातों का परहेज़ भी जरूरी होता है जैसे की नौ दिन क्या खाना पीना और कपड़े कैसे पहनने है।  तो चलिए जानते है साडी जानकारी इस लेख में.... 

Shardiya Navratri 2023: हर्षोल्लास के साथ नवरात्र शुरू, पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, यहां जानें पूजन विधि के बारे में
नवरात्रि के उपवास में पहले दिन क्या खाएं?
1. नवरात्रि व्रत के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन किया जा सकता है। ऐसे में आप पहले दिन कुट्टू के आटे की पकौड़ियां खा सकते हैं जो लोग डीप फ्राई पकोडिया खाना पसंद नहीं करते वे लोग कुट्टू के आटे की रोटी या परांठे का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में आप कुट्टू के आटे में उबले हुए आलू को मिक्स करें और परांठे की तरह रोल करके उसको तवे पर सेंक लें। 
2. आप नवरात्रों में राजगिरी को भी जोड़ सकते हैं। राजगिरी की पूरी, लड्डू और गजक तीनों ही न केवल स्वाद में अच्छी हैं बल्कि इनके सेवन से पाचन शक्ति को भी तंदुरुस्त बनाया जा सकता है। 
3. व्रत के दौरान अक्सर लोग समां के पुलाव का भी सेवन करते हैं। समां के चावलों से बना पुलाव फलहारी होता है। वहीं इससे बनाने में कम समय लगता है। नवरात्रि में यदि इसका सेवन किया जाए तो यह आसानी से बच जाता है और लोगों को काफी पसंद आता है। 
4. यदि आप नवरात्रि के पहले दिन कुछ मीठा खाना चाहते हैं तो अब मखाने की खीर का सेवन कर सकते हैं। मखाना न केवल सेहत के लिए उपयोगी होता है बल्कि मखाने के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई समस्याओं से भी दूर रख सकते हैं। ऐसे में आप मखाने की खीर को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। 
5. नवरात्रों के दिनों में दही का अहम रोल है। ऐसे में आप दही के आलू अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। दही के आलू न केवल स्वाद में अच्छे होते हैं बल्कि व्यक्ति को लंबे समय तक भूख भी नहीं लगेगी।   

नवरात्रि तिथि, पूजा, नवरात्रि के हर दिन के लिए रंग
दिनांक                    दिन            पूजा                 रंग                                  
15 अक्टूबर 2023    प्रतिपदा    मां शैलपुत्री           ग्रे-भूरा
15 अक्टूबर 2023    द्वितीया   मां ब्रह्मचारिणी     नारंगी
17 अक्टूबर 2023    तृतीया      मां चंद्रघंटा            सफेद
18 अक्टूबर 2023    चतुर्थी       मां कुष्मांडा            लाल
19 अक्टूबर 2023    पंचमी       मां स्कंदमाता          ब्लू
20 अक्टूबर 2023    षष्ठी        मां कात्यायनी          पीला
21 अक्टूबर 2023    सप्तमी     मां कालरात्रि         ग्रीन-हरा
22 अक्टूबर 2023    अष्टमी     मां महागौरी           पीकॉक ग्रीन
23 अक्टूबर 2023    नवमी       मां सिद्धिदात्री            पर्पल-बैंगनी