मेरठ में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़
Sex Racket Busted in Meerut Operating
मेरठ। स्पा सेंटर की आड में जिस्मफरोशी कराई जा रही थी। एएचटीयू और टीपीनगर पुलिस ने छापा मारकर स्पा सेंटर के मैनेजर और तीन लड़कियां और दो ग्राहकों को दबोच लिया। करीब दो साल से स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी की जा रही थी।
यहां पर दिल्ली से विदेशी लड़कियों को भी आर्डर पर बुलाया जाता था। जांच में सामने आया कि संबंधित थाना और सर्किल के पुलिसकर्मियों को भी हिस्सेदारी दी जाती थी। यही कारण है कि छापामारी में एएचटीयू की टीम को लगाया गया। हालांकि पुलिस इसे उजागर नहीं कर रही है।
दिल्ली रोड पर शारदा प्लाजा में एचडीएफसी बैंक से ऊपरी मंजिल पर यूनिक ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर है। स्पा सेंटर की आर्ड में पिछले दो साल से जिस्मफरोशी की जा रही थी। एसपी सिटी के पास मामले की शिकायत पहुंची। तब एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने एएचटीयू की टीम के साथ सीओ ब्रह्मपुरी और टीपीनगर पुलिस को लगाकर छापामारी कराई।
स्पा सेंटर के अंदर से तीन लड़कियां और दो ग्राहक पकड़े गए। साथ ही पुलिस स्पा सेंटर के मैनेजर सोनू उर्फ इरशाद को भी हिरासत में लेकर थाने लाई। पूछताछ में सामने आया कि दो सालों से स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी हो रही थी। दिल्ली से विदेशी लड़कियों को भी आर्डर पर बुलाया जाता है।
बताया जाता है कि ग्राहकों को वाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेजे जाते थे। इरशाद ने ग्राहकों के साथ वाट्सएप ग्रुप भी बनाया हुआ है। पुलिस ने उक्त ग्रुप से जुड़े ग्राहकों की भी जानकारी जुटा ली है। कोतवाली के गोलाकुंआ निवासी इरशाद ने बताया कि यह स्पा सेंटर कंकरखेड़ा के रहने वाले अमरीश त्यागी का है। वह काफी दिनों से यहां पर बतौर मैनेजर नौकरी कर रहा है। स्पा सेंटर के साथ ब्यूटी पार्लर का भी काम होती है।
तीन से पांच हजार तक वसूली जाती थी रकम
वाट्सएप पर फोटो देखकर लड़कियों को पसंद किया जाता था। प्रत्येक लड़की की फीस तीन से पांच हजार तक वसूली जाती थी। पकड़ी गई तीन महिलाओं में दो दिल्ली की रहने वाली है। उक्त सेंटर पर सबसे ज्यादा लड़कियां दिल्ली से बुलाई जाती थी।
जांच में यह भी सामने आया कि सेंटर से कई कालोनी के लोगों का कनेक्शन सामने आ रहा है। इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा का कहना है कि तीनों महिलाएं और दो ग्राहक एवं मैनेजर तथा मालिक के खिलाफ अनैतिक व्यापार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।