Book Released: सत्य पाल जैन ने डॉ0 अमनीत गिल की पुस्तक का विमोचन किया

चण्डीगढ़ 08 अगस्त, 2022. Book Released: चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद, भारत सरकार के अपर महासालिसिटर एवं पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट व सिंडीकेट के सदस्य श्री सत्य पाल जैन ने आज प्रातः डॉ0 अमनीत कौर गिल द्वारा लिखित पुस्तक ‘Comprehending India : Varied Dimensions’ का विमोचन किया। इस अवसर पर डॉ0 अमनीत गिल के माता-पिता भी उपस्थित थे। डॉ0 अमनीत गिल पंजाब विश्वविद्यालय के इवनिंग स्टडिज़ विभाग में प्राध्यापक हैं। 

श्री जैन ने डॉ0 अमनीत गिल की सराहना करते हुये कहा कि ये उनकी 5वीं पुस्तक है तथा वह लगभग 15 शोध पेपर भी लिख चुकी हैं जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हुये हैं। डॉ0 गिल ने मई 2022 में ओक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड में गरीबी और नई दुनिया विषय पर चर्चा में भी भाग लिया।

यह पुस्तक भारत द्वारा पिछले 75 वर्षो में किये गये महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डालती है। भारत की विचारधाराण् उग्रवाद विरोधी अभियान तथा महिलाओं के सामने चुनौतियां आदि विषयों पर भी पुस्तक में प्रकाश डाला गया है।