चुरू में रेतीले तूफान का कहर, दिन में छाया अंधेरा, थमी वाहनों की रफ्तार

चुरू में रेतीले तूफान का कहर, दिन में छाया अंधेरा, थमी वाहनों की रफ्तार

Sandstorm wreaks havoc in Churu

Sandstorm wreaks havoc in Churu

 जयपुर। Sandstorm wreaks havoc in Churu, राजस्थान में आज दोपहर चुरू में धूल का एक गुबार उठा, जिसने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। 

दोपहर के समय आए इस बवंडर के कारण आसमान में धूल की मोटी परत छा गई, जिससे विजिबिलिटी घटकर शून्य के करीब पहुंच गई और दिन में ही अंधेरे का अहसास होने लगा।

चुरू में रेत का गुबार

अचानक आए इस रेतीले तूफान से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई। कार ड्राइवरों को दिन में ही अपनी गाड़ियों की हेडलाइट्स जलानी पड़ीं। तेज आंधी के कारण बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

तापमान में वृद्धि के कारण बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह स्थिति अचानक तापमान में हुई बढ़ोतरी और स्थानीय स्तर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पैदा हुई है। इस रेतीले गुबार के बाद शहर में तेज ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे भीषण गर्मी से परेशान आम लोगों को कुछ राहत तो मिली है, लेकिन जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

प्रशासन ने मौसम को देखते हुए लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।