चंडीगढ़ में व्यापारियों में दहशत, डीपीजी से मिला शिष्टमंडल: डीजीपी नें दिया आश्वासन ।

panic-among-traders-in-chandigarh

Panic among traders in Chandigarh

चंडीगढ़, 15 जून 2026: Panic among traders in Chandigarh, शहर में बढ़ते आपराधिक वारदातों से व्यापारी वर्ग में भारी चिंता है। सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर में शनिवार को कैशियर की दिनदहाड़े हत्या के बाद अब थाना-19 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत एक व्यापारी को भी व्हाट्सअप पर  मैसेज भेजा गया है। वही सोमवार को चंडीगढ़ केमिस्ट्स एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा से मिला और ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मांग की कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो, बाजारों में सुरक्षा बढ़ाई जाए और रंगदारी मांगने वाले गैंगस्टर्स पर कड़ी कार्रवाई हो

थाना-19 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत एक कारोबारी को विदेशी नंबर मैसेज।

सोमवार सुबह थाना-19 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत एक कारोबारी के फोन पर विदेशी नंबर से व्हाट्सअप मैसेज आया। जिसमें फोन पर कहा गया कि वह फोन पिक नहीं कर रहा । जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई।वही पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। यह मैसेज किसने और कहा से आया है। वही व्यापारियों का कहना है कि सेक्टर-11 की हत्या के बाद ये मैसेज दहशत फैलाने की कोशिश है।

डीजीपी का आश्वासन*  
डीजीपी डॉ. हुड्डा ने शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए *समर्पित एंटी-गैंगस्टर स्क्वाड* का गठन किया जा रहा है। साथ ही व्यापारिक क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।शनिवार को बदमाशों ने मेडिकल स्टोर के कैशियर को ऑटोमेटिक पिस्टल से गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। फरार हुए शातिर बदमाशो की पुलिस को होटल से एक आईडी मिली है जिसमें जम्मू-कश्मीर का पता है, पर जांच की जा रही है कि आईडी असली है या पुलिस को गुमराह करने के लिए दी गई। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।