अपनी Ex गर्लफ्रेंड के बर्थडे पार्टी में दिखे सलमान खान, जानें शादी तक पहुंच कर भी क्यों टूटा रिश्ता?

अपनी Ex गर्लफ्रेंड के बर्थडे पार्टी में दिखे सलमान खान, जानें शादी तक पहुंच कर भी क्यों टूटा रिश्ता?

 बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बुधवार रात अभिनेत्री और अपनी पूर्व साथी संगीता बिजलानी के 65वें जन्मदिन समारोह में शामिल हुए।

 

sangeeta bijlani: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बुधवार रात अभिनेत्री और अपनी पूर्व साथी संगीता बिजलानी के 65वें जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। सिकंदर अभिनेता भारी Z+ सुरक्षा और अपने निजी अंगरक्षक शेरा के साथ पार्टी में स्टाइलिश अंदाज़ में पहुंचे।संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में सलमान खान जब पहुंचे तो वह थोड़े उदास लग रहे थे, और पपराज़ी उनकी तस्वीरें खींच रहे थे। 59 वर्षीय सलमान ने पार्टी स्थल के बाहर खड़े फोटोग्राफरों को पोज़ नहीं दिया और सीधे संगीता बिजलानी से मिलने अंदर चले गए। सलमान खान का बर्थडे पार्टी में पहुंचने को लेकर कई सुर्खियां बन गई हैं और यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या अभी यह दोनों एक दूसरे के दोस्त हैं? उनकी प्रेम कहानी भी बड़ी दिलचस्प है आईए जानते हैं संगीता बिजलानी और सलमान खान की प्यार भरी कहानी।

जब सलमान खान ने बना लिया था शादी का मन

आज 59 साल की उम्र में भी सलमान खान से यही पूछा जाता है कि भाई शादी कब करोगे? लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार एक लड़की के साथ सलमान खान शादी का मन बना चुके थे। मन ऐसा कि इनकी शादी के कार्ड तक छप चुके थे लेकिन शायद होनी को कुछ और ही मंजूर था। ये लड़की एक जानी मानी एक्ट्रेस है जिनका नाम संगीता बिजलानी है। आपने कई बार सुना होगा कि संगीता और सलमान की शादी के कार्ड छप चुके थे। क्या आप इस बात का सच जानते हैं?कहा जाता है कि संगीता बिजलानी और सलमान खान की शादी के कार्ड छप गए थे। लेकिन शादी नहीं हो पाई। इस बारे में जब एक रियलिटी शो में पूछा गया तो संगीता ने इसका सच बताया था। दरअसल संगीता से सिंगिंग रियलिटी शो में एक कंटेस्टेंट ने इस बारे में जब पूछा था तो उन्होंने कंफर्म किया कि शादी के कार्ड छप जाने की बात सही है वह झूठ नहीं है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

क्यों टूटा रिश्ता ?

सलमान खान और संगीता बिजलानी ने 1986 में डेटिंग करना शुरू किया था। इसके कुछ साल बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। शादी 27 मई 1994 में होनी थी और वेडिंग कार्ड छप गए थे। लेकिन सलमान खान की बेवफाई के चलते शादी टूट गई। ऐसा कहा जाता है कि एक्ट्रेस सोमी अली से अफेयर के चलते रिश्ता टूट गया। इतना ही नहीं यह भी बताया गया कि संगीता ने सलमान और सोमी को साथ देख लिया था। सोमी अली ने बाद में जूम को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब संगीता उनके घर आईं तो उन्हें लगा कि सलमान के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है। लेकिन सलमान ने संगीता से करीब 10 मिनट तक बात की और फिर सोमी को बताया कि उन्होंने संगीता से ब्रेकअप कर लिया है।