Russia declares ceasefire in Ukraine

जंग के बीच बड़ी खबर: यूक्रेन में भारतीयों को राहत, अब रूस ने किया ये बड़ा ऐलान

Russia declares ceasefire in Ukraine

Russia declares ceasefire in Ukraine

Russia Ukraine News : रूस और यूक्रेन की जंग के 10वें दिन अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है| दरअसल, रूस ने सीजफायर का ऐलान (Russia declares ceasefire in Ukraine) कर दिया है| जी हां, रूस की तरफ से यह ऐलान मानवीय आधार पर किया गया है यानि जंग में फंसे आम लोगों के लिए किया गया है ताकि वह इस जंग के बीच से सुरक्षित बाहर निकल जाएं|

बरहाल, रूस का यह कदम भारतीयों को लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं| लेकिन अब उन्हें रूस के सीजफायर से राहत मिल सकेगी| इसके साथ ही आपको बतादें कि रूस ने भारतीयों के लिए अपना रास्ता देने की भी बात कही है| रूस भारतीयों को यूक्रेन से निकालने के लिए अपने रास्ते खोल रहा है| रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को यूक्रेन में भारतीयों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है|

क्या होता है सीजफायर?

बतादें कि, सीजफायर को युद्धविराम कहा जाता है। ये किसी भी युद्ध को स्थाई या अस्थाई तौर पर रोकने का एक जरिया है। इसके तहत किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई नहीं करने का वादा किया जाता है| अगर इस सीजफायर के बाद भी कोई आक्रमक कार्रवाई करता है तो उसे सीजफायर का उल्लंघन कहा जाता है।