जामताड़ा के पास जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में 'आग' की अफवाह: बोगी से उठा धुएं का गुबार; सहना गांव के पास रुकी ट्रेन, यात्रियों में मची भगदड़

जामताड़ा के पास जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में 'आग' की अफवाह: बोगी से उठा धुएं का गुबार; सहना गांव के पास रुकी ट्रेन, यात्रियों में मची भगदड़

Rumors of a Fire on the Jaynagar-Puri Express near Jamtara

Rumors of a 'Fire' on the Jaynagar-Puri Express near Jamtara

जामताड़ा। Rumors of a 'Fire' on the Jaynagar-Puri Express near Jamtara, शनिवार की दोपहर जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में जामताड़ा पहुंचने से पहले अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। धुआं तेजी से फैला और आग लगने की अफवाह से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना जामताड़ा रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर सहना गांव के समीप हुई।

अचानक उठने लगा धुएं का गुबार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की जनरल बोगी से अचानक धुएं का गुबार निकलने लगा जिससे बोगी में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। किसी अनहोनी की आशंका से डरे-सहमे यात्री ट्रेन रुकते ही अपनी जान बचाने के लिए नीचे उतरकर इधर-उधर भागने लगे।

घटना स्थल पर मची अफरा-तफरी

घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे का जांच दल पहुंचा और हालात पर काबू पाया।

यात्रियों के हताहत की कोई खबर नहीं

तकनीकी टीम धुएं के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित रखने और ट्रेन को आगे रवाना करने के प्रयास में लगा रहा। इस बीच तकरीबन आधे घंटे तक ट्रेन साहना गांव के पास ही रूकी रही।