बाराबंकी की युवती रुलन वर्मा ने जर्मनी के मार्कस से रचाई शादी, भारतीय और विदेशी संस्कृतियों का मिला रंग

बाराबंकी की युवती रुलन वर्मा ने जर्मनी के मार्कस से रचाई शादी, भारतीय और विदेशी संस्कृतियों का मिला रंग

Rulan Verma a young woman from Barabanki

Rulan Verma, a young woman from Barabanki

लखनऊ। सात समुंदर पार से एक युवक बाराबंकी की युवती से विवाह करने मंगलवार को सपरिवार आया। बुधवार को विवाह के बाद गुरुवार को बाराबंकी की बिटिया रुलन वर्मा को लेकर जर्मनी का युवक अपने देश रवाना हो गया।

जर्मनी के युवक का बाराबंकी की बिटिया पर दिल आया तो जर्मनी से सात समंदर पार बरात लेकर बाराबंकी पहुंच गया। जर्मनी के मार्कस ने बाराबंकी में रेलवे इंजीनियर राज कुमार वर्मा की बेटी रुलन वर्मा से विवाह किया। रुलन ऑस्ट्रिया के वियाना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है और जर्मनी के मार्कस के साथ उसकी प्रेम कहानी पीएचडी के दौरान शुरू हुई थी। प्रेम कहानी अब शादी के पवित्र बंधन में बदल गई।

बाराबंकी में विदेशी शादी चर्चा का विषय बनी है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश गईं की रुलन वर्मा ने जर्मनी के मार्कस से विवाह किया। इस विवाह को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जहां विदेशी मेहमानों ने भी भारतीय परंपराओं का अनुभव किया। दूल्हे के साथ जर्मनी से बाराबंकी आए परिवार के 16 सदस्य भारतीय रंग और संस्कृति में पूरी तरह रंगे नजर आए। बाराबंकी के एक होटल में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हल्दी, मेहंदी और जयमाला की रस्में संपन्न हुईं।


इस दौरान विदेशी दूल्हा भारतीय शेरवानी पहनकर कार के सनरूफ से निकलकर देसी गानों पर जमकर थिरका। हिंदी का ज्ञान न होने के बाद भी विदेशी मेहमानों ने भारतीय परिधान विशेषकर साड़ियों और खान-पान को काफी पसंद किया और 'आई लव माई इंडिया'कहा।

दुल्हन के चाचा आरसी पटेल ने बताया कि बाराबंकी की प्रतिभाएं पूरी दुनिया में जिले का नाम रोशन कर रही हैं। हमारी बेटी दो देशों की संस्कृतियों के मिलन के बाद, हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विदा होकर जर्मनी रवाना हो गई।