रुड़की: चलती कार बना रखी थी 'सट्टा लैब'; IPL मैच पर दांव लगाते 3 गिरफ्तार, खातों की जांच शुरू

रुड़की: चलती कार बना रखी थी 'सट्टा लैब'; IPL मैच पर दांव लगाते 3 गिरफ्तार, खातों की जांच शुरू

Roorkee: Moving Car Converted into a Betting Lab

Roorkee: Moving Car Converted into a 'Betting Lab

Roorkee: Moving Car Converted into a 'Betting Lab, आइपीएल के मैच में आनलाइन सट्टा लगाते तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपित एक कार में बैठकर आनलाइन सट्टा लगा रहे थे।

इनके पास से पुलिस ने चार मोबाइल और नकदी बरामद की है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर इनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की भी कुंडली खंगाल रही है। साथ ही इनके बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है।

सीआइयू और रुड़की कोतवाली पुलिस को सूचना मिल रही थी कि आइपीएल के मैचों में आनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है। इस सूचना पर सीआइयू और कोतवाली पुलिस की टीम आनलाइन सट्टा लगाने वालों की तलाश में लग गई।

शनिवार शाम पुलिस टीम को सूचना मिली कि ढंडेरा फाटक के पास एक खाली पड़े प्लाट में कार खड़ी है। जिसके अंदर कुछ लोग आइपीएल के मैचों में आनलाइन सट्टा लगा रहे हैं।

इस सूचना पर सीआइयू और पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर छापा मारा। पुलिस ने कार को घेर लिया और कार सवारों को नीचे उतारा।

पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि शनिवार शाम को चल रहे चेन्नई सुपर किंग और हैदराबाद के मैच में सट्टा लगाया जा रहा है। पुलिस ने मौके से 1320 रुपये की नकदी बरामद की है।

पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम मुंतजिर निवासी तेल्लीवाला, धनौरी, थाना कलियर, शाहरुन निवासी भगवानपुर चंदनपुर कोतवाली मंगलौर और मेहरबान निवासी बिझौली कोतवाली मंगलौर बताए।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से बरामद कार को सीज कर दिया। पुलिस इनके बैंक खातों की जांच कर रही है।