हिमाचल में स्वास्थ्य क्रांति: IGMC शिमला में रोबोटिक सर्जरी का आगाज़
Robotic surgery begins at IGMC Shimla
शिमला। Robotic surgery begins at IGMC Shimla, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी शुरू की। सीएम सुक्खू ने ऑपरेशन थियेटर में जाकर मशीनरी को बारीकी से देखा व समझा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल सहित अधिकारी मौजूद रहे। रोबोटिक सर्जरी गरीब और जरूरतमंदों के लिए 30000 में ही होगी। यदि कोई स्पेशल वार्ड लेता है, तो 50000 रुपये फीस देनी होगी।
तीन अस्पतालों में मिल रही सेवाएं
रोबोटिक सर्जरी को चमियाणा, टांडा व नेरचौक मेडिकल कालेज में शुरू कर दिया गया है और 150 से ज्यादा रोबेटिक सर्जरी की जा चुकी हैं। पहली 50 सर्जरी ही सस्ती दर पर होनी है। इसके बाद रोबोटिक सर्जरी की दरों में बढ़ोतरी की जानी प्रस्तावित है।
एक लाख तक हो सकती है फीस
अस्पताल प्रशासन को ही इसकी किट 80 हजार रुपये की पड़ती है। ऐसे में इस किट के इस्तेमाल के बाद 30 या फिर 50 हजार में ये सुविधा देना संभव नहीं होगा। उम्मीह है कि रोबेटिक सर्जरी की फीस एक लाख रुपये तक जा सकती है।
केएनएच से स्टाफ भेजा
रोबोटिक सर्जरी की व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए कमला नेहरू अस्पताल से नर्सिंग स्टाफ को आइजीएमसी भेजा गया है। केएनएच से एक वार्ड सिस्टर व पांच नर्स को आइजीएमसी भेजा गया है। गायनी सर्जरी विभाग से संबंधित महिला मरीजों को आइजीएमसी में भर्ती करना शुरू कर दिया गया है। आइजीएमसी में गायनी सर्जरी के लिए लगभग 30 बिस्तर दिए गए हैं।
अस्पताल में आने वाले गायनी से संबंधित मामलों की रोबोटिक सर्जरी आइजीएमसी में करवाई जानी है। केएनएच से उन ही मरीजों को आइजीएमसी रेफर किया जाएगा, जिनकी रोबोटिक सर्जरी होनी है।