किशनगंज में 'सजा और सम्मान' वाली पुलिसिंग: एसपी ने 194 कर्मियों को नवाज़ा, लापरवाही पर 4 थानेदार सस्पेंड
'Reward and Punishment' Policing in Kishanganj
किशनगंज। 'Reward and Punishment' Policing in Kishanganj, किशनगंज में बेहतर और अनुशासित पुलिसिंग को लेकर एसपी संतोष कुमार ने बेहतर और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को जहां सम्मानित किया है तो ही बेपरवाह लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी पर सख्त करवाई की है।
एसपी संतोष कुमार के जिले में इसी वर्ष जनवरी माह में पदस्थापन के बाद से ही जिले के पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के मुहिम में जुटे हैं और इसी दौरान किशनगंज जिले में बेहतर पुलिसिंग और अनुशासन बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।
इस वर्ष 10 जनवरी से 30 अप्रैल तक जिले में कांडों के निष्पादन, कार्यालय कार्य, सुपर पेट्रोलिंग, विधि-व्यवस्था ड्यूटी और छापेमारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 194 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
4 थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड
वहीं, लापरवाही, अनुशासनहीनता और वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए चार थाना अध्यक्ष समेत 12 कर्मियों को निलंबित के साथ 38 का वेतन धारित तथा 9 को विभागीय दंड दिया गया।
पुलिसकर्मियों को दिया पुरस्कार
बेहतर एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को कुल 1 लाख 21 हजार 650 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। पुरस्कृत कर्मियों में पुलिस अवर निरीक्षक एवं परिचारी पुलिस अवर निरीक्षक के 42 कर्मी शामिल हैं, जिन्हें सबसे अधिक 65 हजार 500 रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए।
इसके अलावा 86 सिपाहियों को 17 हजार 500 रुपये, 18 गृह रक्षकों को 10 हजार 600 रुपये, 7 चौकीदारों को 7 हजार 700 रुपये तथा 4 डाटा एंट्री ऑपरेटरों को 8 हजार 400 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षु सिपाही, चालक हवलदार, सहायक अवर निरीक्षक और पीटीसी कर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया।
दूसरी ओर, ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों में 4 थानाध्यक्ष सहित कुल 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।
इनमें 1 परिचारी, 3 पुलिस अवर निरीक्षक, 2 सिपाही और 2 चौकीदार भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 38 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का वेतन रोक दिया गया, जबकि 9 कर्मियों को निंदन एवं कलांक जैसी विभागीय सजा दी गई है।
लोगों से की अपील
एसपी संतोष कुमार ने किशनगंज पुलिस के प्रति आम लोगों की विश्वास बनाए रखने के लिए उन्होंने आम लोगों से अपील की है।
उन्होंने कहा कि कि किसी पुलिस पदाधिकारी या पुलिस कर्मी द्वारा किसी भी अनुचित कार्य करने में संलिप्त रहने संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना व साक्ष्य हो तो उसका ऑडियो या वीडियो बनाकर प्रमाणिक साक्ष्य के साथ एसपी को भेजें ताकि ऐसे मामलों में संलिप्त पुलिस पदाधिकारी व कर्मी के विरुद्ध अग्रतर कठोर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा सके।
एसपी ने कहा कि सूचना देने वाले का पहचान शत-प्रतिशत गोपनीय रखी जायेगी।