यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए राहत, बिजली बिल भुगतान की अंतिम तिथि 29 जून तक बढ़ी

यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए राहत, बिजली बिल भुगतान की अंतिम तिथि 29 जून तक बढ़ी

Relief for smart meter consumers in UP

Relief for smart meter consumers in UP

लखनऊ। Relief for smart meter consumers in UP, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की सहयोगी विद्युत वितरण कंपनियों ने जून 2026 में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बिल भी पोस्टपेड आधार पर बनाया है।

जिन उपभोक्ताओं की विद्युत बिल भुगतान की तिथि 29 जून से पूर्व थी, उनके बिल भुगतान की अंतिम तिथि भी अब 29 जून सोमवार तक बढ़ा दी गई है। सोमवार तक जो उपभोक्ता बिल का भुगतान कर देंगे उन्हें विलंब अधिभार नहीं देना पड़ेगा।

पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे बिल डाउनलोड कर सोमवार तक भुगतान कर दें। बिजली कंपनियों ने पोस्टपेड बिल की सूचना उपभोक्ताओं को एसएमएस तथा व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी है। जिन उपभोक्ताओं को बिजली का बिल नहीं मिला है वह खाता/कनेक्शन संख्या उपलब्ध कराते हुए संबंधित वितरण निगम के व्हाट्सएप चैटबाट के माध्यम से बिल प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन पर काल करके भी बिल प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता अपना खाता संख्या/कनेक्शन संख्या दर्ज कर बिल संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ता यूपीपीसीएल की वेबसाइट: www.uppcl.org पर ''बिल भुगतान'' सेक्शन में जाकर अपना खाता संख्या/कनेक्शन संख्या और जनपद डालते हुए बिल डाउनलोड कर सकते हैं।

उपभोक्ता पेटीएम, गुगल पे, फोन पे, अमेजन पे आदि के माध्यम से भी अपना बिल जमा कर सकते हैं। नजदीकी विभागीय काउंटर, विद्युत सखियां, जन सुविधा केंद्रों, सहज, व्यमटेक, सरल एवं बीएलएस पर जाकर भी बिल का भुगतान किया जा सकता है।