केरल चुनाव 2026: आरजेडी ने खोला खाता, कुथुपराम्बा सीट पर दर्ज की जीत
Registers Victory in Kuthuparamba Seat
पटना। केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में Rashtriya Janata Dal (RJD) ने केरल में अपनी उपस्थिति मजबूती से दर्ज कराई है। पार्टी के उम्मीदवार पीके प्रवीण ने कन्नूर जिले की कुथुपराम्बा सीट पर जीत हासिल की।
प्रवीण ने IUML की जयंती राजन को 1,286 वोटों के मामूली अंतर से हराया। प्रवीण को 70,448 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 69,162 वोट मिले।
आरजेडी वहां लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) का सहयोगी दल है और इस सीट पर उसने गठबंधन के लिए जीत सुनिश्चित की। प्रवीण, जो पहले पनूर नगर पालिका पार्षद और पंचायत सदस्य रह चुके हैं, LDF की मजबूत लाइन पर खड़े होकर चुनाव लड़े।
तेजस्वी यादव का केरला में जोरदार प्रचार
RJD नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कुथुपराम्बा सहित केरल के कई इलाकों में LDF और RJD उम्मीदवारों के समर्थन में सक्रिय प्रचार किया। उन्होंने पीके प्रवीण के लिए पब्लिक मीटिंग की और LDF को मजबूत समर्थन दिया।
तेजस्वी ने मालाबार क्षेत्र में कई रैलियां कीं, जहां उन्होंने RJD के तीन उम्मीदवारों (कुथुपराम्बा, वडकारा और कल्पेट्टा) के लिए पार्टी की भूमिका को रेखांकित किया।
BJP का केरल में सशक्त प्रदर्शन
राजनीतिक विश्लेषक शोभित सुमन कहते हैं, बंगाल के बाद अब दक्षिण में भी भाजपा का फैलाव तय है। केरला में तीन सीट जीत कर इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस चुनाव में भाजपा ने भी केरल में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
यह पार्टी के लिए राज्य में महत्वपूर्ण ब्रेकथ्रू है। इससे पहले लोकल बॉडी चुनावों में भाजपा ने कुछ शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत की थी।
वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद मुकेश कहते हैं, राजद का खाता खुलना ऐतिहासिक है। केरल की राजनीति में RJD की यह जीत LDF गठबंधन की व्यापक अपील को दर्शाती है।
BJP का बढ़ता वोट शेयर और सीटें भविष्य के चुनावी समीकरणों के लिए चुनौती पेश कर रही हैं। पूर्ण परिणामों के साथ ही गठबंधन की स्थिति और स्पष्ट होगी।