Dussehra Ravan Dahan| ये 'रावण' तो रजनीगंधा खाता है; लोग बोले- लगता एड देख ली, पहले कदमों में दुनिया करेगा फिर मरेगा... मॉडर्न है

ये 'रावण' तो रजनीगंधा खाता है; लोग बोले- लगता एड देख ली, पहले कदमों में दुनिया करेगा फिर मरेगा... मॉडर्न है, VIDEO देखिए

 Ravan Rajnigandha Video Viral Dussehra Ravan Dahan

Ravan Rajnigandha Video Viral Dussehra Ravan Dahan

Dussehra Ravan Dahan: त्रेता युग का रावण अगर अपने प्रतिरूपों को आज देखता होगा तो शायद यही सोचता होगा कि मैं क्या से क्या हो गया देखते-देखते? लोगों ने मजाक ही बना रखा है। उसके वेश में उल्टी-सीधी हरकतें कर रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर आज के एक रावण को गुटखा खाते हुए देखा जा रहा है। रावण को देखकर लोग चुटकी ले रहे हैं।

लोगों का कहना है कि, ये मॉडर्न रावण है जो कि दशहरा पर अपने वध से पहले रजनीगंधा खाकर मजे ले रहा है। लोगों ने कहा कि, शायद इस रावण ने रजनीगंधा का एड देख लिया है। इसलिए लंका में बैठ मधुमोहित नृत्य करती नृत्यांगनाओं के बीच सुकून से रजनीगंधा खाते हुए कदमो में दुनिया लाने की कोशिश कर रहा है।

रावण का वीडियो


एक अंदाज-ए-रावण ये भी...


देशभर में हो रहा रावण दहन

आज देशभर में दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है और अब से कुछ ही देर बाद जगह-जगह रावण दहन किया जाएगा। देश के तमाम हिस्सों में रावण, मेघनाद और कुभकर्ण के पुतले बनाए गए हैं। वहीं विश्व का सबसे ऊंचा रावण हरियाणा के पंचकूला में बनाया गया है। जिसे बनाने में लाखों रूपय की लागत आई है।