Horoscope Today 04 October 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 04 October 2025

Horoscope Today 04 October 2025

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
 मेष राशि के लोगों के लिए आज चंद्रमा का एकादश भाव में होना शुभ रहेगा। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा। आज शाम का समय आप अपने परिजनों के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिससे मूड ऑफ होगा लेकिन वाणी और व्यवहार को संयमित रखकर आप स्थिति को अनुकूल बना सकते हैं। आप आज किसी सगे संबंधी से मिल सकते हैं। घर की साज सज्जा पर धन खर्च करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
 वृषभ राशि के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। कोई दुविधा और उलझन का समाधान निकल सकता है। आप आज अपने परिवार को प्राथमिकता देंगेो। वैवाहिक जीवन में आपके आज आनंद बना रहेगा। आज शाम को आपको कोई शुभ समाचार मिल मिल सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दफ्तर में सावधानी बरतें। छोटी अवधि के निवेश से आपको बचना चाहिए।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
 मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आपका दिन आज लाभ और आनंद से भरपूर रहेगा लेकिन आपको आज अपना मन इधर उधर की बातो में लगाने से बचना होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में मिथुन राशि के छात्र आज बेहतर कर पाएंगे। बिजनेस में आज आप कुछ नई तकनीक अपना सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आज चिंता हो सकती है। आप आज अपने कामकाज का विश्लेषण करके काम में गुणवत्ता लाने का प्रयास भी करेगे। सुख साधनों की प्राप्ति होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
 कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। अगर आप कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श करना चाहिए। जोखिम वाले काम से आपको आज बचना होगा। परिवार में आपके विरोधी कुछ समय के लिए शांत रहेंगे, लेकिन फिर भी सतर्क रहना आवश्यक होगा। आज शाम का समय दोस्तों और निकट संबंधी के साथ मनोरंजक बीतेगा। लव लाइफ में आज का दिन आपका प्रेमी के साथ रोमांटिक बीतेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
 सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कोई अप्रत्याशित मौका मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज दोस्तों से मुलाकात होगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए वाद-विवाद में न पड़ें। बेहतर होगा अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा। कीमती सामान का आपको ध्यान रखने की जरूरत है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
 कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभ और प्रगतिदायक रहेगा। दिन भर आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। पुरानी चल रही परेशानियां आज खत्म होंगी। आप आज राहत की सांस लेंगे। व्यापार में ईमानदारी और लगनशीलता से काम करना होगा,कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। व्यवसाय के लिए की गई यात्रा बहुत फलदायी रहेंगी। आपको आज लव लाइफ मे प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
 तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन सुखद होगा। आपको आज सेहत के मामले मे सतर्क और सजग रहना होगा। आज आपको नौकरी में टीम वर्क से फायदा मिलेगा। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको आज कोई मौका मिल सकता है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसमें आपको संभलकर चलना होगा, बेहतर होगा कि आप आज कोई नया काम शुरू न करें। लव लाइफ मजबूत रहेगी, जिससे आपका जीवनसाथी खुश नजर आएगा। आप आज जीवनसाथी के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद ले सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
 वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको व्यापार में आज बड़ा लाभ मिल सकता है। शत्रु भी आज प्रबल होंगे जिससे आपको उनसे सतर्क रहना होगा। राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति के प्रबल संकेत हैं। आज आप किसी शुभ कार्यक्रम में जा सकते हैं, जिसमें आपकी मुलाकात वरिष्ठ और प्रभावशाली लोगों से होगी। आपको आज प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
 धनु राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में आपको आज यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी और व्यापार में साथी कर्मचारियों से वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अनुभवी लोगों की सलाह आपके व्यापार के लिए फायदेमंद हो सकती है। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
 मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा। परिवार में आज किसी से आपके मतभेद हो सकते हैं लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। कामकाज की स्थिति बेहतर रहेगी। आपको परिश्रम का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। छात्रों को शिक्षकों से सलाह से फायदा मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
 कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आज आप अपने किसी खास दोस्त के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का भी ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करेंगे और अपने काम को समय से पूरा कर पाएंगे वैसे आपको आज शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत या सलाह मशविरा करने से आपके व्यवसाय को नया जीवन मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
 मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। अपने परिजनों के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। आपके परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे क्योंकि आज आप घर के लिए कुछ खास चीज खरीद सकते हैं। कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है। आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको आज रुचिक भोजन मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का भी आपको मौका मिलेगा।