Horoscope Today 25 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल
Horoscope Today 25 June 2025
Horoscope Today 25 June 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल
मेष (Aries Daily Horoscope)
आज अमावस्या के दिन सूर्य -चन्द्रमा व गुरु तीनों एकसाथ तृतीय गोचर में हैं। स्टूडेंट्स के कॅरियर में सफलता का समय है। प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहें। युवा लव लाइफ में बहुत ज्यादा समय देने से बचें। आपका कॅरियर भी बहुत महत्वपूर्ण है। आर्थिक प्रगति के लिए सुधार का समय है।
वृष (Taurus Daily Horoscope)
गुरु व सूर्य , चन्द्रमा के साथ तो इसी राशि से द्वितीय गोचर में शुभ हैं। जाँब में उन्नति की सम्भावना है। ऑफिस में बेवजह के विवादों से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें, वाणी पर संयम रखें। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। चन्द्रमा द्वितीय है।
मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
सूर्य , गुरु व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। आज का दिन जाँब में प्रोमोशन के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नया व्यावसयिक अनुबंध लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।
कर्क (Cancer Daily Horoscope)
नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। चन्द्रमा -सूर्य व्यय भाव में हैं। गुरु द्वादश व शनि मीन में हैं। कॅरियर में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जाँब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में आरम्भ हो जाएगी।
सिंह (Leo Daily Horoscope)
राशि स्वामी सूर्य ,चन्द्रमा के साथ एकादश भाव में है। जाँब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे लेकिन उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है।
कन्या (Virgo Daily Horoscope)
व्यवसाय में कोई नवीन कार्य आरम्भ करने सम्बंधित कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।
तुला (Libra Daily Horoscope)
चन्द्रमा -सूर्य नवम हैं। जाँब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र कॅरियर में सफलता के लिए खूब मेहनत करें । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा यात्रा से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
राशि स्वामी मङ्गल दशम व चन्द्रमा अष्टम शुभ हैं। जाँब परिवर्तन सम्बंधित निर्णय को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जाँब परिवर्तन को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं थीं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
गुरु , सूर्य व चन्द्रमा के साथ सप्तम चन्द्रमा हैं। बिजनेस वर्क को लेकर बहुत ही सीरियस व कर्म में संलग्न रहेंगे। जाँब वर्क के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा। अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है।
मकर (Capricorn Daily Horoscope)
शनि तृतीय व चन्द्रमा , सूर्य के साथ मिथुन में हैं। जॉब व कॅरियर की स्थिति पहले से बेहतर होगा। आर्थिक लाभ संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। गुरु की पँचम स्थिति आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। कहीं दूर धार्मिक यात्रा करने का विचार आएगा।ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।
कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में है। स्टूडेंट्स अपने कॅरियर में बेहतर परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। चन्द्रमा व सूर्य पँचम जाँब व कॅरियर में नवीन पद का दायित्व आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। विवाद हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें।
मीन (Pisces Daily Horoscope)
गुरु व चन्द्रमा चतुर्थ है।सूर्य व शनि भी इसी राशि में हैं। अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। आपकी प्रगति अब सही दिशा में पहुँचेगी। जाँब में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी महान संत से मिलने के संयोग बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
Horoscope Today 23 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल