ओपन हैंड वोटिंग पर प्रशासक को भाजपा की बधाई, मल्होत्रा ने कहा – यह फैसला हमेशा याद रखा जाएगा

BJP Congratulates Administrator on Open Hand Voting

BJP Congratulates Administrator on Open Hand Voting

चंडीगढ़, 25 जून 2025: BJP Congratulates Administrator on Open Hand Voting: नगर निगम चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के लिए ओपन हैंड वोटिंग (हाथ उठाकर मतदान) के ऐतिहासिक निर्णय को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को बधाई दी है।

भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि
"यह निर्णय न केवल लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप है, बल्कि इससे पारदर्शिता और जवाबदेही को नई मजबूती मिलेगी।"

उन्होंने कहा कि
"गुलाब चंद कटारिया का यह साहसिक और दूरदर्शी फैसला हमेशा याद रखा जाएगा। यह न सिर्फ पार्षदों की जवाबदेही सुनिश्चित करेगा, बल्कि जनता के विश्वास को भी सशक्त करेगा।"

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि
"इस स्वागत योग्य निर्णय के लिए भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रशासक का हृदय से आभार व्यक्त करता है और इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती देने के लिए उनके इस योगदान की सराहना करता है।"

मल्होत्रा ने विश्वास जताया कि यह निर्णय चंडीगढ़ नगर निगम में राजनीतिक ईमानदारी, सुशासन और विकास को नई दिशा देगा।