काशीपुर के जसपुर में 75 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला: आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

काशीपुर के जसपुर में 75 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला: आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Rape Case Involving 75-Year-Old Woman in Jaspur

Rape Case Involving 75-Year-Old Woman in Jaspur

काशीपुर । Rape Case Involving 75-Year-Old Woman in Jaspur, जसपुर पुलिस ने 75 साल की वृद्धा के साथ दुष्कर्म व मारपीट के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपित को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 24 मई को एक व्यक्ति ने जसपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 मई की शाम को उसकी भाभी रोज की तरह जानवर चराने के लिए गयी थी, जहां एक सफेद दाढ़ी वाले व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट कर गलत काम करने की कोशिश की है।

जसपुर में प्राथमिकी पंजीकृत

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली जसपुर में प्राथमिकी पंजीकृत की गई। जांच के दौरान जब घटना के संबंध में पूछताछ की गई, तो पीड़िता ने बताया कि उसके साथ कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गोरा फार्म, हल्दुवासाहू ने मारपीट कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया है। जिसके बाद मंगलवार को आरोपित को गिरफ्तार किया गया और मामले में दुष्कर्म की धाराओं की बढ़ोतरी की गई।

जसपुर कोतवाल राजेश पांडेय ने बताया कि अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसएसआइ भूपाल राम पौरी, एसआइ राजेंद्र प्रसाद, संतोष देवरानी, हरीश आर्या, रुचिका चौहान, सिपाही कुलदीप सिंह, विपिन चन्द्र, अरुण कुमार, भवान सिंह तथा होमगार्ड दीक्षित कुमार शामिल थे।