Ranveer-Alia की शादी में रणधीर कपूर और मुकेश भट्ट को नहीं मिला न्योता, सिर्फ 28 लोग होंगे शामिल!
BREAKING
हिमाचल में बम धमाकों की धमकी; सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात, हाई अलर्ट पर पुलिस, मचा हड़कंप मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य; श्रद्धालु लगाने लगे माता के जयकारे, यहां देखिए कैमरे में कैद पूरा मंजर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दुनिया को धमकी; कहा- ईरान से अगर तेल लिया तो फिर अमेरिका... जानिए किस बड़े एक्शन की बात कही दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा; आंधी-बारिश से टर्मिनल-3 का टीन शेड गिरा, द्वारका में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, CM खुद सड़कों पर केदारनाथ धाम के कपाट खुले; बैंड-बाजे के साथ मंत्रोच्चारण-शिव तांडव पाठ, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, यहां देखिए मनमोहक नजारा, दर्शन कीजिए

Ranveer-Alia की शादी में रणधीर कपूर और मुकेश भट्ट को नहीं मिला न्योता, सिर्फ 28 लोग होंगे शामिल!

Ranveer-Alia की शादी में रणधीर कपूर और मुकेश भट्ट को नहीं मिला न्योता

Ranveer-Alia की शादी में रणधीर कपूर और मुकेश भट्ट को नहीं मिला न्योता, सिर्फ 28 लोग होंगे शामिल!

नई दिल्ली। अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। दोनों कलाकारों के फैंस उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। रणबीर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियों के जहां वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं अब इनकी शादी में गेस्ट लिस्ट को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में दोनों के परिवार और करीबियों के आने की खबरें हैं। इनकी रिस्पेशन पार्टी में भी खास लोगों के भी होने की संभावना है। वहीं हाल ही में आलिया भट्ट के भाई राहुल ने भी बहन की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के बारे में जानकारी दी है। राहुल भट्ट ने अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर ढेर सारी जानकारी शेयर की है।

शादी में उन्होंने गेस्ट लिस्ट के बारे में भी खुलासा किया है। राहुल भट्ट के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में कुल 28 लोग मेहमान के तौर पर होंगे। इममें बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करण जौहर, अयान मुखर्जी, शाह रुख खान और करण जौहर सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। इनके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के परिवार के सदस्य में रहेंगे।

हालांकि शादी गेस्ट लिस्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी में मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यासाची का आउटफिट पहनेंगे, क्योंकि रणबीर के घर के बाहर जो बैग डिलीवर हुआ है, उसमें सब्यसाची का नाम लिखा है और इसमें दुल्हन और दुल्हन दोनों के कपड़े हैं।

वहीं शादी से पहले कपूर फैमिली का मंबई के चेंबूर में स्थित आरके स्टूडियो को लाइटों से सजाया गया है। जिसके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को सात फेरे लेंगे। इस बात की जानकारी हाल ही में आलिया के अंकल रॉबिन भट्ट ने अपने नए इंटरव्यू में दी हैं। हालांकि कपूर और भट्ट परिवार की ओर से आधिकारिक कोई बयान नहीं आया है।