आईजीआरएस रैंकिंग में रामपुर फिर बना नंबर वन, लगातार चौथे महीने हासिल किया पहला स्थान

आईजीआरएस रैंकिंग में रामपुर फिर बना नंबर वन, लगातार चौथे महीने हासिल किया पहला स्थान

1000216351

Rampur again became number one in IGRs ranking

लखनऊ। प्रदेश में विकास कार्यों और जनशिकायत निस्तारण की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की अप्रैल माह की रिपोर्ट में रामपुर ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

रामपुर ने 140 में से 138 अंक प्राप्त कर 98.57 प्रतिशत स्कोर हासिल किया। पीलीभीत दूसरे स्थान पर रहा, जबकि श्रावस्ती और अमेठी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसके माध्यम से प्रदेश के 49 विभागों के 109 कार्यक्रमों की हर महीने समीक्षा की जाती है। इसमें जनशिकायतों के निस्तारण, विकास कार्यों और राजस्व मामलों की गुणवत्ता व समयबद्धता को आधार बनाया जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार रामपुर पिछले चार महीनों से लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है। पीलीभीत ने 140 में से 137 अंक प्राप्त कर 97.86 प्रतिशत स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

श्रावस्ती और अमेठी ने 136-136 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। टॉप-10 सूची में हाथरस, बरेली, हमीरपुर, बदायूं, बाराबंकी और बलिया ने भी जगह बनाई है।