Rakhi Sawant Surgery : 4 घंटे तक चली राखी सावंत की सर्जरी, इस समस्या से जूझ रही थीं एक्ट्रेस
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

4 घंटे तक चली राखी सावंत की सर्जरी, इस समस्या से जूझ रही थीं एक्ट्रेस

Rakhi Sawant Surgery

4 घंटे तक चली राखी सावंत की सर्जरी, इस समस्या से जूझ रही थीं एक्ट्रेस

Rakhi Sawant Surgery : अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत ने हाल ही में फैंस को शॉक कर दिया जब सर्जरी से पहले उन्होंने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उनके हाथ में ड्रिप नजर आ रही थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस काफी हैरान थे। अब राखी ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि आखिर अचानक उन्हें सर्जरी क्यों करानी पड़ी है। 

एक प्रमुख अखबार से बात करते हुए उन्होंने बताया है कि जूहू स्थित एक अस्पताल में उनकी सर्जरी चार घंटे तक चली। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि मेरे पेट में गांठ थी। इसे मैं बहुत पहले ही हटा देना चाह रही थी लेकिन देर होती चली गई। उन्होंने कहा कि इस गांठ की वजह से उनकी तकलीफ काफी बढ़ गई थी जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी

एक्ट्रेस ने बताया कि डॉक्टर वीणा शिंदे उनका इलाज कर रही हैं और उन्होंने अगले दो दिन तक राखी को हॉस्पिटल में ही रहने के लिए कहा है। राखी ने कहा, 'मुझे आराम की सलाह दी गई है। मेरे डाइट का भी खास ख्याल रखा जा रहा है।' इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड आदिल का भी जिक्र किया। एक्ट्रेस ने कहा कि आदिल उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं। इस बारे में आदिल ने बताया कि राखी को पिछले दो वर्षों से यह परेशानी थी। उन्होंने बताया कि इस समय वह राखी का पूरा ध्यान रखने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राखी ने मई 2022 में एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान आदिल खान के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी। वह जून में व्यवसायी के साथ अबू धाबी में एक पुरस्कार समारोह के रेड कार्पेट पर चलती नजर आई थीं। इस दौरान उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। इसके बाद अक्सर दोनों को एक साथ कई मौकों पर देखा जा चुका है।