हरियाणा में आज तीन जिलों में बारिश का अलर्ट: प्रदेश में होगी फिर बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी
- By Gaurav --
 - Monday, 15 Sep, 2025
 
                        Rain alert in three districts of Haryana today:
Rain alert in three districts of Haryana today: हरियाणा में सोमवार को पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में बूंदाबांदी की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। बारिश के दौर के बाद दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है।
रविवार को नूंह में सबसे अधिक 36.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पंचकूला में न्यूनतम 32.1 डिग्री तापमान रहा। हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, यमुनानगर और अंबाला समेत कई जिलों में फसलों में जलभराव की स्थिति है। पानी की निकासी न होने से फसलें खराब होने की स्थिति में हैं।
सरकार ने प्रभावित किसानों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया है। सोमवार को पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने का अंतिम दिन है। 16 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
17 और 18 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में भी कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।