Raging fire in Patna Refined Oil & Yarn Warehouse
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पटना में लगी भीषण आग:छह घंटे से बुझाने की हो रही काशिश;हेल्पलाइन नंबर जारी

Raging fire in Patna Refined Oil & Yarn Warehouse

Raging fire in Patna Refined Oil & Yarn Warehouse

पटना न्यूज:पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में मंगल तालाब के पास रिफाइंड तेल और धागा के गोदाम में मंगलवार की अलसुबह से भीषण आग लगी है। गोदाम में रखा रिफाइंड ऑयल और सिंथेटिक धागा धू-धू कर जल रहा। छह घंटे से अधिक समय गुजर चुका है, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन बुलाई गई है। आसपास के घरों में आग न फैले, इसके लिए ऊंचाई से पानी का बहाव किया जा रहा है।

पूरे इलाके में धुआं भर गया है। घटनास्थल पर पहुंची अनुमंडल अधिकारी आईएएस गुंजन सिंह ने आसपास रहने वालों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, एहतियात के तौर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 

गुंजन सिंह ने कहा कि आग और पानी की वजह से आसपास के मकान की दीवारें गर्म हो गई है। कभी भी टूट सकती है। जमावड़े की स्थिति बने रहने से दिक्कत होगी। इसलिए जमावड़ा न लगाएं। घुटन या किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर खुले जगह जाने की सलाह दी है।

गोदाम में करीब तीस हजार लीटर तेल

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, कई सालों पहले बंद हुई बिस्कुट फैक्ट्री में यह तेल गोदाम चल रहा था।रमेश कुमार सुरेश कुमार नाम की कंपनी के मालिक राजू नवरैया ने दो महीने पहले ही रिफाइन तेल की रीपैकेजिंग का काम शुरू किया था। दो दिन पहले ही 30 हजार लीटर रिफाइंड ऑयल टैंकर से गोदाम पहुंचा था। इसे 15-15 लीटर के टीन के डब्बे में पैक किया जाता था।

तेल गोदाम से धागा गोदाम में पहुंची आग

घटनास्थल पर मौजूद समाजसेवी संजीव कुमार यादव ने बताया कि दिलीप नौरैया ने बंद हुई बिस्कुट फैक्ट्री परिसर में ही धागा के लिए गोदाम लिया था। इस गोदाम में धागा रखा हुआ था। भीषण आग को बुझाने में स्थानीय नागरिक भी भरपूर सहयोग कर रहे हैं। श्री गुरु गोविंद सिंह पथ की चौड़ी सड़क किनारे गोदाम होने के कारण आग बुझाने के लिए दमकल को पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हुई।

यह भी पढ़े:

https://www.arthparkash.com/armed-criminals-theft-16-lakh-from-sbi-branch-office-in-jamui