पंजाब का पहला 10 कोर्ट वाला इंडोर बैडमिंटन हॉल बनेगा जालंधर में: CM भगवंत मान*

1000265410

Punjab's first 10-court indoor badminton

जालंधर। Punjab's first 10-court indoor badminton, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जालंधर के ऐतिहासिक रायजादा हंसराज स्टेडियम का दौरा कर दिसंबर में होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। 

इस दौरान CM मान ने स्टेडियम में अत्याधुनिक इंडोर बैडमिंटन हॉल के निर्माण के लिए ₹2.14 करोड़ की विशेष ग्रांट देने की घोषणा की। उन्होंने PWD को टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य अगस्त से शुरू होगा।

CM ने कहा कि लगभग 44 साल बाद नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप फिर से रायजादा हंसराज स्टेडियम में लौट रही है। अंडर-13 कैटेगरी की यह चैंपियनशिप पंजाब में बैडमिंटन को बड़ा बढ़ावा देगी। 

उन्होंने कहा कि स्टेडियम के मौजूदा 4 आउटडोर कोर्ट को वर्ल्ड-क्लास इंडोर सुविधा में बदला जाएगा। इसके बाद यहां कुल 10 इंडोर बैडमिंटन कोर्ट होंगे। इस तरह रायजादा हंसराज स्टेडियम पंजाब का पहला और उत्तर भारत का प्रमुख बैडमिंटन सेंटर बन जाएगा।

CM मान ने खिलाड़ियों और कोचों से बातचीत कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार खेलों और बुनियादी ढांचे में लगातार निवेश कर रही है।