बटाला में तेज रफ्तार थार बनी काल, अनियंत्रित होकर मजदूर को कुचला; मौके पर हुई मौत

1000259837

Speeding Thar proves fatal in Batala

बटाला। Speeding Thar proves fatal in Batala, बटाला के पास अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला। अनियंत्रित थार डिवाइडर पर चढ़ गई और डिवाइडर को तोड़ने और दो बिजली के खंभे तोड़ते हुए सड़क किनारे काम कर रहे एक मजदूर को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। थाना सिविल लाइन ने पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शी भूपिंदर सिंह के मुताबिक थार गाड़ी की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास थी और तेज रफ्तार के कारण सड़क भीच बने डिवाइडर को करीब दस मीटर तक तोड़ने के बाद भी नहीं रुकी और दो बिजली के दो खम्बों को तोडते हुए सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर को टक्कर मार दी।

मजदूर थार की टक्कर लगने से करीब पांच फुट उछाल कर सड़क पर जा गिरा। जिस कारण मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे थाना सिविल लाइन के एएसआई प्रगट सिंह ने बताया कि लोगों ने चालक को मौके पर ही पकड़कर थाना सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।