मोहाली में 10वीं मंजिल से नीचे गिरा युवक; कुछ देर तड़पकर मौत, CCTV कैमरे में कैद हुई खौफनाक घटना, वीडियो आया सामने

Mohali A Young Man Falls 10th Floor Death CCTV Video

Mohali A Young Man Falls 10th Floor Death CCTV Video

Mohali Man Falls 10th Floor: मोहाली में एक युवक 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। युवक की मौत का मामला अभी संदिग्ध बना हुआ है। बताया जाता है कि पूरा मामला मोहाली के खरड़-लांडरा रोड पर स्थित एसबीपी नॉर्थ सोसाइटी का है। जहां बुधवार देर रात टावर नंबर 3 की 10वीं मंजिल से युवक नीचे गिरा और कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

CCTV कैमरे में कैद हुई खौफनाक घटना

मृतक युवक बैंककर्मी बताया जा रहा है। वहीं युवक के नीचे गिरने का वाकया वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सामने आए वीडियो में दिखता है कि युवक अचानक तेजी से नीचे आकर गिरता है। उसके गिरने की जोरदार आवाज आती है। युवक जमीन पर पड़े कुछ देर तक तड़पता है और इसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है। इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं पुलिस ने CCTV रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक के पास से मोबाइल फोन, एक हेडफोन और पास पड़ा पिट्ठू बैग मिला है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या कोई और घटना।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

युवक की पहचान को लेकर वैसे ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। लेकिन मृतक की उम्र 35 साल के आसपास बताई जा रही है। वह सोसायटी में किराए के फ्लैट में रह रहा था और 3-4 महीने पहले ही यहां रहने आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत किस हालात में हुई। यह आधिकारिक तौर से स्पष्ट हो पाएगा। इसके अलावा मौके से अन्य साक्ष्य जुटाये गए हैं। आसपास के लोगों से पूछताक्ष भी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

30 सेकेंड में चाकू के 30 से ज्यादा वार... मोहाली में ऑफिस के अंदर लड़की का सरेआम कत्ल, ब्रेकअप के बाद हैवान बना प्रेमी, वीडियो डरावना