Punjab Temporary Teachers Appointed Permanent| पंजाब में 12,500 कच्चे टीचरों को पक्के होने का तोहफा

पंजाब में कच्चे टीचरों को पक्के होने का तोहफा; CM मान बोले- आज ऐतिहासिक दिन, हम 'कच्चा' शब्द हटा रहे, 10 साल वालों को फायदा, पिछले दिनों सैलरी बढ़ी

Punjab Temporary Teachers Appointed Permanent

Punjab Temporary Teachers Appointed Permanent

Punjab Temporary Teachers Appointed Permanent: पंजाब के 12,500 कच्चे टीचरों को पक्के होने का तोहफा आज मिल जाएगा। हालांकि, इनके पक्के होने की घोषणा पहले ही सीएम भगवंत मान पहले कर चुके थे। लेकिन आधिकारिक तौर पर इन्हें पक्के होने का प्रमाण पत्र देना रह गया था। सीएम भगवंत मान आज चंडीगढ़ में इन सभी को पक्के होने का प्रमाण पत्र सौंपेंगे। यानि अब इन टीचरों की पक्की नियुक्ति हो जाएगी।

भगवंत मान बोले- आज का दिन ऐतिहासिक

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा है कि, आज पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन है.. हम कई वर्षों से संघर्ष कर रहे शिक्षकों के मुंह से 'कच्चा' शब्द हटाने जा रहे हैं...आज मैं चंडीगढ़ में एक समारोह में 12,500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दूंगा...हम कानूनी अड़चन दूर कर वादे के मुताबिक कच्चे टीचरों की पक्की नियुक्ति कर रहे हैं। हम जो कहते हैं वो करते हैं...

10 साल वालों को फायदा

बता दें कि, सीएम मान ने 10 साल या 10 साल से ऊपर नौकरी कर चुके टीचरों को पक्का करने का फैसला लिया है। इनमें उन टीचरों को भी पक्का किया जा रहा है। जिन्होंने 10 साल या इससे ज्यादा के समय में गैपिंग के साथ नौकरी की है। सीएम मान ने कहा कि, सरकार इन्हें भी पक्का करेगी। इनकी गैपिंग भी इनके पूरे टेन्योर में जोड़ी जा रही है। वहीं पक्के हो रहे टीचरों को सभी सुविधाएं मिलेंगी।

पिछले दिनों सैलरी बढ़ी

मालूम रहे कि इससे पहले सीएम भगवंत मान ने कच्चे से पक्के हो रहे टीचरों की सैलरी भी बढ़ा दी थी। सीएम मान ने लाइव आकर टीचरों के लिए इस बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया था। सीएम मान ने कहा था कि, हमारी पार्टी ने कच्चे टीचरों को पक्का करने का वादा किया था। जहां वादे के मुताबिक, हमने कच्चे टीचरों को पक्का किया। इसके अलावा अब हमने कच्चे से पक्के हुए टीचरों की सैलरी भी बढ़ाने का फैसला लिया है और साथ ही उन्हें और भी कई सहूलियतें देने जा रहे हैं।

किस कैटेगरी में कितनी बढ़ी सैलरी?

सीएम मान ने बताया था कि, 6337 एजुकेशन वालंटियर्स टीचर हैं। जिनमें दो कैटेगरी हैं। एक कैटेगरी में जिन्हें 3500 रुपए सैलरी मिल रही थी। उन्हें अब हर महीने 15000 रुपए सैलरी मिलेगी। जबकि दूसरी कैटेगरी में EGS/AIE/STR टीचरों की सैलरी 6000 थी। उन्हें अब हर महीने 18000 रुपए सैलरी मिलेगी। इसी प्रकार 5337 एजुकेशन प्रोवाइडर्स जिनमें तीन कैटेगरी हैं। उनमें एक कैटेगरी (सिंपल BA) वाले टीचर जिन्हें 9500 रुपए सैलरी मिलती थी, उन्हें अब 20500 रूपए सैलरी मिलेगी।

जबकि दूसरी कैटेगरी में ETT /NTT वाले टीचरों को 10250 सैलरी मिलती थी। उनकी सैलरी अब 22000 रूपए होगी। जबकि तीसरी कैटेगरी में जिन टीचरों को 11000 रूपए सैलरी मिलती थी। उन्हें अब 23500 रुपए सैलरी मिलेगी। जबकि 1036 IEV टीचर्स जिन्हें 5500 रूपए सैलरी मिलती थी। उन्हें अब 15000 सैलरी मिला करेगी।

छुट्टियों के पैसे नहीं काटे जाएंगे

सीएम मान ने टीचरों के लिए यह ऐलान भी किया था कि अगर टीचर छुट्टी पर जा रहे हैं तो उनके पैसे नहीं काटे जाएंगे। उन्हें पेड लीव मिलेगी। इसके अलावा गर्भवती महिला टीचरों को पेड मैटरनिटी लीव दी जाएगी। साथ ही हर साल टीचरों की सैलरी/भत्ते में 5% की बढ़ोतरी होगी। सीएम मान ने कहा कि, टीचरों की नौकरी 58 साल तक रहेगी। यानि कच्चे से पक्के हुए टीचर 58 साल की उम्र में रिटायर होंगे।