पंजाब पुलिस शर्मसार: SP रैंक के इस अफसर ने करवा दी थू-थू, ASI के जरिये खेल रहा था ऐसा गंदा खेल

पंजाब पुलिस शर्मसार: SP रैंक के इस अफसर ने करवा दी थू-थू, ASI के जरिये खेल रहा था ऐसा गंदा खेल

Punjab Police News

Punjab Police News

Punjab Police News : खाकी अक्सर दागदार होती नजर आती है| इसपर कभी रिश्वत के दाग लगते हैं तो कभी घिनौने अपराध में लिप्त होने के| फिलहाल, ताजी खबर अब पंजाब पुलिस से जुड़ी हुई है| पंजाब पुलिस के संगरूर में SP रैंक के एक अफसर करणवीर सिंह पर भ्रष्टाचारी के चलते FIR दर्ज हुई है| खास बात यह है कि, भ्रष्टाचार करने के बाद पंजाब पुलिस का यह अफसर अब फरार है|

क्या है पूरा मामला...

मिली जानकारी के अनुसार, संगरूर में SP रैंक के अफसर करणवीर सिंह पर रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है| पंजाब पुलिस का यह अफसर एक ASI के जरिये रिश्वत का ये सारा गंदा खेल खेल रहा था| उक्त एएसआई का नाम दविंदर सिंह है| बताया जाता है कि, एएसआई दविंदर सिंह के माध्यम से पंजाब पुलिस के इस अफसर द्वारा करीब 3 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 के तहत FIR दर्ज की गई है| इधर, एएसआई दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि करणवीर सिंह फरार है|

मान सरकार का एक्शन जारी.....

बतादें कि, पंजाब की सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने अलग-अलग विभागों की भ्रष्टाचारी पर नकेल कसनी शुरू कर दी है| सीएम मान बार-बार यह ऐलान करते नजर आ रहे हैं कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जायेगा|