Punjab Ministers: पंजाब के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, देखें किस मंत्री के पास क्या?

Punjab Ministers: पंजाब के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, देखें किस मंत्री के पास क्या?

Punjab New Ministers Deparments

Punjab New Ministers Deparments

Punjab New Ministers Deparments : हाल ही में पंजाब के 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है और अब इनके बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है| CM भगवंत मान खेमे के इन 10 मंत्रियों में कौन मंत्री क्या विभाग संभालेगा| आइये देखते हैं..... आपको बतादें कि, भगवंत मान CM रहने के साथ-साथ गृह विभाग भी संभालेंगे|

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ....

मंत्री हरपाल सिंह चीमा को वित्त विभाग मिला है| बात अगर हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) की करें तो यह आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के लिए पंजाब में काफी सालों से काम कर रहे हैं| इसलिए पार्टी में इनका कद काफी बड़ा है| चीमा की उम्र करीब 48 साल है और वह 2017 में पहली बार संगरूर जिले के दिड़बा से विधायक बने थे| और अब लगातार दूसरी बार दिड़बा से फिर से विधायक चुने गए हैं। चीमा 2018 में विपक्ष के नेता भी बने थे।

मंत्री बनने पर हरपाल सिंह चीमा ने क्या कहा?

बतादें कि, मंत्री बनने पर हरपाल सिंह चीमा ने आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का आभार जताया है| हरपाल चीमा ने ट्वीट करते हुए लिखा- यह अवसर देने के लिए Arvind Kejriwal और Bhagwant Mann को धन्यवाद। मैं पंजाब के लोगों की सेवा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा| इसके अलावा चीमा ने कहा कि मैं पहले भी जनता का सेवक था और आज भी सेवक हूं। हम जैसे आम लोग, जिन्होंने मंत्री बनने के बारे में सोचा भी नहीं होगा, मंत्री बन गए हैं। हम सभी वादों को पूरा करेंगे|

मंत्री डॉ बलजीत कौर......

मंत्री डॉ बलजीत कौर को सामजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग दिया गया है| बात अगर डॉ बलजीत कौर की करें तो वह मलोट विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंची हैं। कौर पेशे से एक डॉक्टर हैं| खास बात यह है कि भगवंत मान के मंत्रिमण्डल में वह पहली महिला मंत्री बनी हैं|

मंत्री बनने पर डॉ बलजीत कौर ने क्या कहा?

मंत्री बनने पर डॉ बलजीत कौर ने कहा- मुझे यहां तक पहुंचाने के लिए पार्टी (AAP) और पार्टी के हाईकमान का धन्यवाद! पार्टी की ये अच्छी सोच है जो उन्होंने महिला को कैबिनेट में शामिल किया है। मुझे जो भी काम दिया जाएगा वो मैं ईमानदारी से करूंगी| कौर ने कहा कि एक महिला और डॉक्टर के रूप में, मैं महिलाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए काम करूंगी|

मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ...

मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को बिजली विभाग मिला है| बात अगर विधायक हरभजन सिंह ईटीओ की करें तो वह पंजाब की जंडियाला विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। हरभजन सिंह पहले पीसीएस अफसर हुआ करते थे। प्रतिष्ठित पीसीएस परीक्षा पास करने के बाद वह 2012 में आबकारी और कराधान अधिकारी बने थे लेकिन उन्होंने 2017 में ईटीओ के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली और नौकरी छोड़कर वह राजनीति में आ गए। 2017 में ही जंडियाला निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। लेकिन 2017 में वह चुनाव हार गए। खैर 2022 में उन्होंने इस सीट से जबरदस्त जीत हासिल की|

मंत्री विजय सिंघला.....

मंत्री विजय सिंघला को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है| बात अगर विजय सिंघला की करें तो वह पंजाब की मानसा विधानसभा सीट से विधायक बने हैं| उन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया है। सिंघला पेशे से से डॉक्टर हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं।

मंत्री लालचंद.....

मंत्री लालचंद को फ़ूड और सप्लाई विभाग मिला है| बात अगर लाल चंद की करें तो वह पंजाब की भोआ विधानसभा सीट से विधायक बने हैं| उन्होंने कांग्रेस के जोगिंदर पाल को हराया है।

मंत्री गुरमीत सिंह मीत.....

मंत्री गुरमीत सिंह मीत को शिक्षा विभाग दिया गया है| बात अगर गुरमीत सिंह मीत की करें तो वह पंजाब की बरनाला विधानसभा सीट से विधायक बने हैं| वह केवल 32 साल के हैं। गुरमीत सिंह मीत दूसरी बार विधायक बने हैं| वह एक इंजिनियर हैं। मीत पंजाब में आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के अध्यक्ष हैं।

मंत्री बनने पर गुरमीर सिंह मीत ने क्या कहा?

मंत्री बनने पर गुरमीर सिंह मीत ने कहा कि मैं पार्टी नेताओं का आभारी हूं। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इसे ईमानदारी से निभाऊंगा। लोग हमें इसलिए लाए हैं क्योंकि वे पंजाब की भ्रष्ट व्यवस्था से नाराज थे। हमें भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ना होगा| हम पंजाब में भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाएंगे|

मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल.....

मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को ग्रामीण और पंचायती राज विभाग दिया गया है| बात अगर कुलदीप सिंह धालीवाल की करें तो वह पंजाब की अजनाला विधानसभा सीट से विधायक बने हैं| उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी को हराया है|

मंत्री बनने पर कुलदीप सिंह धालीवाल ने क्या कहा?

मंत्री बनने पर कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मुझे भगवंत मान जी बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है तो बहुत अच्छा लग रहा है। जो भी काम दिया जाएगा उसको पूरे मन से पंजाब के लोगों के हित के लिए काम करेंगे|

मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर.....

मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को परिवहन विभाग दिया गया है| बात अगर लालजीत सिंह भुल्लर की करें तो वह पंजाब की पट्टी विधानसभा सीट से विधायक बने हैं| उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी को हराया है| वह पहली बार विधायक चुने गए हैं।

मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा.....

मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा को जल और आपदा विभाग दिया गया है| बात अगर ब्रह्म शंकर जिम्पा की करें तो वह पंजाब की होशियारपुर विधानसभा सीट से विधायक बने हैं|  जिम्पा पहले कांग्रेस में थे। 19 अप्रैल 2021 को वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।
 
मंत्री बनने पर ब्रह्म शंकर जिम्पा ने क्या कहा?

मंत्री बनने पर ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि बहुत सारी समस्याएं हैं, स्वास्थ्य सेवाएं बहुत ख़राब हैं, हम सुधार के लिए काम करेंगे। हमारे पास एक जर्जर पंजाब है, इसमें कुछ समय लगेगा लेकिन बदलाव ज़रूर आएगा|

मंत्री हरजोत सिंह बैंस......

मंत्री हरजोत सिंह बैंस को क़ानून और टूरिज्म विभाग दिया गया है| बात अगर हरजोत सिंह बैंस की करें तो वह पंजाब की आनंदपुर साहिब विधानसभा सीट से विधायक बने हैं| वह केवल 31 साल के हैं| बैंस 23 साल की उम्र में पंजाब में आम आदमी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष थे। बैंस ने 2017 में भी साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे| फिलहाल, 2022 में अब बैंस ने आनंदपुर साहिब विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के राणा केपी सिंह को 40,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की है|

मंत्री बनने पर हरजोत सिंह बैंस ने क्या कहा?

मंत्री बनने पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि हम दिन-रात ईमानदारी से यहां काम करेंगे| यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। अरविंद केजरीवाल ने राजनीति में युवाओं का भरोसा वापस लाया। हमें फिर से महाराजा रणजीत सिंह का पंजाब बनाना है। हम पंजाब को मॉडल बनाएंगे|