ये देखो! पंजाब में अब IAS अफसर की ही गिरफ्तारी, देखें किस मामले में हुआ यह बड़ा एक्शन
BREAKING
CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन; इस देश ने पूरी तरह प्रतिबंध लागू किया, अनियंत्रित कंटेंट से बचाने के लिए बड़ा कदम

ये देखो! पंजाब में अब IAS अफसर की ही गिरफ्तारी, देखें किस मामले में हुआ यह बड़ा एक्शन

Punjab IAS Officer Arrested

Punjab IAS Officer Arrested

Punjab News :  पंजाब में जहां अभी तक राजनीतिक नेताओं और अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों पर मान सरकार का एक्शन होता दिख रहा था तो वहीं अब यही एक्शन बेहद बड़े ओहदे वाले आईएएस अफसरों पर भी होना शुरू हो गया है| दरअसल, पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है| पंजाब में अब एक आईएएस अफसर को गिरफ्तार किया गया है| मिली जानकारी के मुताबिक, भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस द्वारा यह बड़ी कार्रवाई की गई है|

आईएएस अफसर का नाम संजय पोपली...

बताया जाता है कि, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 2008 बैच के आईएएस अफसर संजय पोपली को बीते सोमवार की शाम चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है| संजय पोपली के साथ उनके सहयोगी भी विजिलेंस के निशाने पर आये हैं| मामले में ज्यादा जानकारी तो स्पष्ट नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि संजय पोपली काम के बदले रिश्वत की डिमांड करते थे| वह रिश्वत लेते थे| ताजे मामले में वह सीवरेज के मामले में रिश्वत मांग रहे थे|

सीएम मान ने पहले ही कह रखी है यह बात .... अपने मंत्री तक को नहीं छोड़ा

बतादें कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का नेतृत्व कर रहे सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार को लेकर पहले ही सख्त हिदायत जारी कर रखी है| सीएम मान बार-बार यह ऐलान करते नजर आ रहे हैं कि उनकी सरकार में अब भ्रष्टाचार और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जायेगा|

हाल ही में आपने देखा होगा कि किस तरह से सीएम मान ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्री विजय सिंगला को अपने विभाग में किसी भी काम पर कमीशन मांगने के आरोप में गिरफ्तार करवाकर जेल भिजवा दिया था| विजय सिंगला के पास पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री का ओहदा था| आपको यह भी ध्यान भी रहे कि विजय सिंगला के बाद कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधू धर्म सोत सहित तीन नेताओं पर भी भ्रष्टाचार के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है|