Sugarcane Mill Phagwara: पंजाब सरकार द्वारा गन्ना मिल फगवाड़ा को चलाने की मंजूरी; नोटिफिकेशन जारी

Sugarcane Mill Phagwara: पंजाब सरकार द्वारा गन्ना मिल फगवाड़ा को चलाने की मंजूरी; नोटिफिकेशन जारी

Sugarcane Mill Phagwara

Sugarcane Mill Phagwara

चंडीगढ़, 27 नवंबर: Sugarcane Mill Phagwara: पंजाब सरकार ने आज गोल्डन संधर मिल्स लिमिटेड(Golden Sandhar Mills Limited), फगवाड़ा को 20 फरवरी, 2023 तक चलाने की मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि यह मंजूरी मुख्यमंत्री स. भगवंत मान(Chief Minister S. Bhagwant Mann) द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद दी गई है।  
पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह गन्ना मिल चलाने का फ़ैसला लिया गया है और स्टेट ऑफ इंडिया द्वारा होल्ड ऑन ऑपरेशन के दौरान यह मिल निर्धारित शर्तों पर चलाई जाएगी।  
उन्होंने बताया कि इस मिल से सम्बन्धित किसानों का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक अंतरविभागीय समिति का गठन भी कर दिया गया है। इस समिति में एस.डी.एम फगवाड़ा, प्रोजैक्ट अफ़सर (गन्ना) जालंधर, सहायक आयुक्त आबकारी कपूरथला रेंज, डी.सी.एफ.ए. (आंतरिक जाँच संस्था) कपूरथला, सहायक गन्ना विकास अधिकारी शहीद भगत सिंह नगर, श्री सतनाम सिंह साहनी किसान नेता भारतीय किसान यूनियन दोआबा और श्री कृपाल सिंह मूसापुर भारतीय किसान यूनियन दोआबा आदि शामिल होंगे।  
स. धालीवाल ने बताया कि यह समिति गन्ना मिल में आने वाले गन्ने, शुगर रिकवरी और उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण निगरानी रखेगी और किसानों को गन्ने का 15 दिनों के अंदर भुगतान सम्बन्धी रिपोर्ट गन्ना आयुक्त को सौंपेगी।  
उन्होंने बताया कि गन्ना आयुक्त इस सम्बन्धी राज्य सरकार को रिपोर्ट करेंगे और यदि मिल समझौते के अनुसार समय पा भुगतान नहीं करती तो मिल का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और गन्ने को अन्य मिलों को आवंटित कर दिया जाएगा।

यह पढ़ें: