CM Bhagwant Mann फिर 'पापा' बनने जा रहे; खुशखबरी देते हुए बोले- मेरी पत्नी 7 महीने की प्रेग्नेंट, मार्च में आएगा नन्हा मेहमान

CM भगवंत मान फिर 'पापा' बनने जा रहे; बोले- मेरी पत्नी 7 महीने की प्रेग्नेंट, मार्च में आएगा नन्हा मेहमान, लोगों से ये अपील की

 Punjab CM Bhagwant Mann Wife Dr Gurpreet Kaur Good News Out

Punjab CM Bhagwant Mann Wife Dr Gurpreet Kaur Good News Out

CM Bhagwant Mann Good News: पंजाब के सीएम भगवंत मान अब तीसरी बार 'पापा' बनने जा रहे हैं. भगवंत मान के घर मार्च में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। सीएम मान ने खुद यह खुशखबरी लोगों के साथ शेयर की है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं। मार्च में उनके घर खुशियां आएंगी। यानि नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजेंगी।

सीएम मान की लोगों से ये अपील

सीएम मान ने कहा कि, मेरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को प्रेग्नेंट हुए 7 महीने हो गए लेकिन मैंने ये कभी जानने की कोशिश नहीं की कि बेटा आएगा या बेटी। सीएम ने कहा कि मुझे ये जानना भी नहीं है। सीएम ने कहा कि, मेरी बस यही इच्छा है कि बेटा या बेटी, जो भी आए बस तंदुरुस्त आए। सीएम ने कहा कि, तंदुरुस्ती ही भगवान की सबसे बड़ी कृपा है। इसलिए हमें कभी भी बेटा यह बेटी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। हम क्यों पड़े हैं इस चक्कर में।

सीएम ने कहा कि, मेरी सभी से अपील है कि वो भी भगवान से बस एक ही दुआ करें कि उनके घर बेटा यह बेटा आए या बेटी, बस तंदुरुस्त आए। वो भी यह जानने के चक्कर में कभी न पड़ें कि बेटा है या बेटी। क्या पता कौन कैसे भाग्य के साथ आपके घर में जन्म ले ले। क्या पता किस भेष में आकार नारायण मिल जाएंगे...

7 जुलाई को 2022 को हुई थी शादी

7 जुलाई को 2022 को सीएम भगवंत मान अपने से 16 साल छोटी करीब 32 साल की डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी के बंधन में बंधे थे। सीएम भगवंत मान की यह दूसरी शादी थी। डॉ. गुरप्रीत कौर के बारे में बात करें तो वह हरियाणा के पेहोवा की रहने वाली बताई जाती हैं और एक एमबीबीएस डॉक्टर हैं। बताया जाता है कि, डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार इस समय पंजाब के मोहाली में रहता है। डॉ. गुरप्रीत कौर तीन बहने हैं। जिनमें से वह सबसे छोटी हैं। बड़ी बहनों को शादी हो चुकी है और वह विदेश में रहती हैं।

Punjab CM Bhagwant Mann Wife Dr Gurpreet Kaur

 

मां के ज़ोर देने पर की शादी

बताया जाता है कि, अपनी मां के कहने पर सीएम भगवंत मान ने दूसरी शादी की। सीएम मान की मां की इच्छा थी कि वह अपने बेटे का घर एक बार फिर बसते हुए देखें। डॉ. गुरप्रीत कौर भगवंत मान की मां की ही पसंद हैं। मां के कहने पर ही भगवंत मान गुरप्रीत से बात आगे बढ़ाई और शादी (CM Bhagwant Mann 2nd Marriage) को हां हो गई। सीएम भगवंत मान की इस शादी को लेकर जब अचानक ऐलान हुआ तो सभी चौंक गए थे। हालांकि, सीएम मान के घर-परिवार में बहुत पहले से ही उनकी शादी की तैयारियां चल रहीं थीं।

Punjab CM Bhagwant Mann Wife Dr Gurpreet Kaur

 

पहली पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर

बतादें कि, सीएम भगवंत की पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी। लेकिन कहा जाता है कि मान की राजनीति के चलते यह शादी चल नहीं सकी। इसीलिए साल 2015 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया। तलाक के बाद इंदरप्रीत दोनों बच्चों को लेकर अमेरिका चली गईं। भगवंत मान के बेटे का नाम दिलशान और बेटी का सीरत है।