Punjab civic polls: BJP releases list of 144 candidates, announces candidates from Mohali to Maur

पंजाब निकाय चुनाव: भाजपा ने की 144 उम्मीदवारों की सूची, मोहाली से लेकर मौर तक प्रत्याशी घोषित

undefined

Punjab civic polls: BJP releases list of 144 candidates, announces candidates from Mohali to Maur

 

भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के लिए उम्मीदवारों की कई सूचियां जारी कर दी हैं। पार्टी के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा की मंजूरी के बाद अलग-अलग शहरों और कस्बों के प्रत्याशियों का ऐलान किया गया।

भाजपा द्वारा जारी सूचियों में धनोला, भदौड़, मौर, भिखीविंड, पट्टी, अजनाला, रामदास, रैया, अमरगढ़, भगता भाई का, श्री हरगोबिंदपुर साहिब, हरियाना, मोहाली और लालड़ू शामिल हैं।

भदौड़ नगर काउंसिल चुनाव के लिए पार्टी ने 13 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें बलजीत कौर, राकेश टीटू, रहमत कौर, अमनदीप सिंह और राजविंदर सिंह जैसे नाम शामिल हैं।

मौर नगर काउंसिल के लिए भाजपा ने 14 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इनमें पाला सिंह, गुरमीत कौर, बलकार सिंह उर्फ काला सिंह, यशपाल गोयल और कमलप्रीत सिंह प्रमुख हैं।

भिखीविंड नगर पंचायत चुनाव के लिए जारी सूची में सतनाम सिंह, संदीप कौर, सिमरन, रंजीत सिंह, बलजीत कौर और विशाल चोपड़ा समेत 13 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

पट्टी नगर काउंसिल चुनाव की दूसरी सूची में 17 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें शरणजीत कौर, सुरिंदर सिंह, सुमन बाला, धीरज कुमार, नरिंदर सिंह और शमशेर सिंह प्रमुख हैं।

अजनाला नगर पंचायत के लिए भाजपा ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें सरनजीत कौर, विक्रम बेदी, राजेश चोहान, संतोष सिंह और अमरदीप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

रामदास नगर पंचायत चुनाव के लिए पार्टी ने 10 प्रत्याशियों की घोषणा की है, जबकि रैया नगर पंचायत के लिए 13 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

अमरगढ़ नगर काउंसिल चुनाव के लिए भाजपा ने 11 उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें बलजीत कौर, संदीप, सुखृति गुप्ता, अमृतपाल सिंह और पलविंदर सिंह के नाम शामिल हैं।

भगता भाई का नगर पंचायत चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। पार्टी ने हरिंदर कौर, सतवीर सिंह, ममता रानी और बिक्रमजीत गर्ग को टिकट दिया है।

श्री हरगोबिंदपुर साहिब नगर काउंसिल चुनाव में भाजपा ने 6 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि हरियाना नगर काउंसिल के लिए 8 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है।

वहीं लालड़ू नगर काउंसिल की दूसरी सूची में मुन्नी उप्रेती, अमनप्रीत कौर, हेमंत शर्मा, गुरमेल सिंह, संजीव कुमार और मीना रानी को टिकट मिला है।

रैया नगर पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने 13 उम्मीदवारों की घोषणा की है। सूची में चरणजीत कौर, सुरिंदरपाल सिंह, जसवंत सिंह, राजेश तंगरी, गुरभेज सिंह, अवतार सिंह और स्वतंत्र सिंह के नाम शामिल हैं

हरियाना म्यूनिसिपल काउंसिल चुनाव के लिए किरण कुमारी, राजीव कपिला, रॉबिन बहल, सीमा रानी, भूपिंदर सिंह, हरजिंदर कौर, रमन कुमार और परवीन कुमार के नाम घोषित किए गए हैं।

मोहाली नगर निगम की दूसरी सूची में वार्ड नंबर 16 से जसमीत बत्रा, 24 से करण गुप्ता, 39 से अंजलि सूद और 44 से दलजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। 

भाजपा नेताओं ने कहा कि सभी उम्मीदवार पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे।