पंजाब विधानसभा में जबरदस्त हंगामा; CM भगवंत मान और MLA खैरा में तीखी नोकझोंक, उधर कांग्रेस ने की जोरदार नारेबाजी
Punjab Assembly Special Session Ruckus CM Bhagwant Mann vs Congress
Punjab Assembly Session: पंजाब विधानसभा में आज शुक्रवार (1 मई) को बुलाये गए विशेष सत्र के दौरान जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। सदन में CM भगवंत मान और कांग्रेस MLA सुखपाल खैरा में तीखी नोकझोंक हो गई। दरअसल सदन में खैरा के बैठने और व्यवहार के तरीके पर सीएम मान ने आपत्ति जताई। सीएम भगवंत मान ने स्पीकर से कहा कि सुखपाल सिंह खैरा सदन में ठीक से नहीं बैठे हैं।
इस बीच सीएम मान ने सदन में अपनी बेटी का भी जिक्र किया और खैरा पर निशाना साधते हुए कहा खैरा उनकी बेटी के बारे में भी टिप्पणी करते हैं। खैरा कैसी बकवास बातें करते हैं। वहीं सीएम मान ने स्पीकर से यह भी कहा कि विधानसभा के खर्चे पर खैरा का इलाज कराया जाना चाहिए।
इसके अलावा सीएम मान ने विपक्षी नेताओं के सदन में मोबाइल चलाने पर भी आपत्ति जताई। सीएम ने कहा आज महत्वपूर्ण दिन है और विधानसभा के सत्र में विपक्ष फोन पर बिजी है। वहीं सदन में कांग्रेस ने जोरदार नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट कर दिया।
इससे पहले सीएम ने सदन में बोलते हुए कहा था कि विपक्ष कहता है कि विधानसभा के विशेष सत्र का कोई नतीजा नहीं निकलता। लेकिन बेअदबी जैसा महत्वपूर्ण कानून विशेष सत्र से ही बना। विपक्ष यह कैसे कह सकता है की विशेष सत्र का कोई नतीजा नहीं निकलता। मतलब विपक्ष विधानसभा में आना नहीं चाहता या फिर बॉयकॉट करना चाहता है।
सीएम ने आगे कहा कि विपक्ष के पास कितने सवाल हैं, मानसून सत्र के प्रश्न काल में विपक्ष के हजार प्रशन ले लेंगे, 10 दिन का सेशन बुला लेंगे। लेकिन विपक्ष ये तय जरूर करे की वह वॉकआउट या बायकोट नहीं करेगा। सीएम ने कहा कि सदन में बैठकर बातचीत की जानी चाहिए। तू-तू-मैं-मैं नहीं होनी चाहिए। मजदूर दिवस के दिन पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। आज मजदूरों के मामले पर चर्चा की जाए।
ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਇਜਲਾਸ ਦੌਰਾਨ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ LIVE ------- पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान चंडीगढ़ से LIVE https://t.co/ViHNDNZyKl