Punjab & Haryana High Court

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का बड़ा फेरबदल: 49 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

undefined

Punjab & Haryana High Court

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा की जिला न्यायपालिका में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 49 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, पुनर्नियोजन और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस व्यापक बदलाव में सिविल जज (सीनियर डिवीजन), चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट और सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर के अधिकारियों को विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सिरसा में प्रवेश सिंगला को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी पद से हटाकर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) बनाया गया है, जबकि संतोष बगोठिया को उनकी जगह नई जिम्मेदारी दी गई है। जींद में मोनिका को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि अमित सिहाग को संशोधित भूमिका में नियुक्त किया गया है।

रोहतक से निशा का तबादला गुरुग्राम किया गया है, जहां उन्हें चीफ अथॉरिटी मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के रूप में तैनात किया गया है। वहीं गुरुग्राम के राकेश कादियान को रोहतक भेजा गया है।

फतेहाबाद में गायत्री को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) बनाया गया है, जबकि सुयाशा जावा को नई प्रशासनिक जिम्मेदारी दी गई है। रेवाड़ी में अमित वर्मा और डॉ. रेनू सोल्खे के पदों में बदलाव किया गया है।

इसके अलावा अंबाला, चरखी दादरी, करनाल, पंचकूला और कैथल सहित कई जिलों में अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

हाई कोर्ट के इस फैसले को न्यायिक प्रशासन को अधिक प्रभावी और संतुलित बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।