सेक्टर-56 कूड़ाघर के विरोध में फूटा जनाक्रोश, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

सेक्टर-56 कूड़ाघर के विरोध में फूटा जनाक्रोश, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Public outrage erupts over the Sector-56 garbage dump

Public outrage erupts over the Sector-56 garbage dump

फरीदाबाद।। दयाराम वशिष्ठ: सेक्टर-56 स्थित कूड़ाघर के विरोध में सोमवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। सैकड़ों निवासियों ने सड़क पर बैठकर कूड़ा लेकर आने वाले ट्रकों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक अपनी टीम के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और तपती धूप में लोगों के बीच जमीन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बलजीत कौशिक ने कहा कि कूड़ाघर हमेशा आबादी से दूर बनाए जाने चाहिए, लेकिन सेक्टर-56 में घनी आबादी के बीच बने इस कूड़ाघर के कारण गोच्छी गांव, प्रतापगढ़, सेक्टर-55, सेक्टर-56 तथा आशियाना फ्लैट के हजारों निवासी बदबू, प्रदूषण और बीमारियों की आशंका के बीच रहने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक कूड़ा लेकर यहां पहुंचते हैं। बरसात के मौसम में गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा और बढ़ जाता है, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की अनदेखी के कारण क्षेत्र की जनता गंदगी और बदबू में जीवन बिताने को मजबूर है।

बलजीत कौशिक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द से जल्द सेक्टर-56 के कूड़ाघर को किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बड़ा जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।