महंगाई के खिलाफ 'AAP' का हल्लाबोल: 14 मार्च को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ 'AAP' का हल्लाबोल: 14 मार्च को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन

sanskrit-school-UP---2026-03-11T075619

Protests in all districts of Uttar Pradesh on March 14

लखनऊ। Protests in all districts of Uttar Pradesh on March 14, आम आदमी पार्टी (आप) महंगाई के विरोध में 14 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और इसका सबसे बड़ा बोझ गरीब व मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है। आरोप लगाया कि सरकार की कमजोर विदेश नीति के कारण देश पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ा है और जनता को महंगाई झेलनी पड़ रही है।

उन्होंने आशंका जताई कि आगे पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं। पार्टी महंगाई के मुद्दे पर सड़क से संसद तक आवाज उठा रही है।