मथुरा विवाद: संत प्रेमानंद की फोटो को बांके बिहारी के रूप में दिखाने पर विरोध

मथुरा विवाद: संत प्रेमानंद की फोटो को बांके बिहारी के रूप में दिखाने पर विरोध

Protest Over Portrayal of Saint Premanands Photo

Protest Over Portrayal of Saint Premanand's Photo

मथुरा। गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर राधा नाम का प्रचार करने वाले संत प्रेमानंद को ठाकुर बांकेबिहारी के रूप में प्रदर्शित किया गया। उनकी फोटो को ठाकुर बांकेबिहारी का रूप देकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया।

कुछ भक्तों के ऐसा करने पर इंटरनेट मीडिया पर ही विरोध शुरू हो गया। विरोध में टिप्पणी होते देख पोस्ट हटा दी गई। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने भी इस पर नाराजगी जताई है।

गुरुवार को संत प्रेमानंद की फोटो कानपुर के दो अनुयायियों ने अपनी फेसबुक आइडी से ठाकुर बांकेबिहारी के रूप में प्रसारित की।

इस फोटो में संत प्रेमानंद ठाकुर बांकेबिहारी की तरह ही दर्शन की मुद्रा में हैं। फोटो देख फेसबुक यूजर्स ने विरोध में टिप्पणी करना शुरू कर दिया। दोपहर में हुई पोस्ट करीब एक घंटे बाद विरोध के चलते हटा दी गई। कुछ लोगों ने यह फोटो सेव कर ली।

ब्राह्मण सभा ने जताया विरोध

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा ने ऐसी फोटो का विरोध किया है। महासभा के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ, प्रदेश महामंत्री राजेश पाठक ने कहा कि संत प्रेमानंद को बिहारी जी के रूप में दिखाया जाना अत्यंत गलत है।

परशुराम शोभा यात्रा समिति के महामंत्री राम प्रकाश शर्मा एडवोकेट एवं जिला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि जिसने भी ऐसा कृत्य किया है, उन पर कार्रवाई होगी। उन्होंने संत प्रेमानंद से भी आग्रह किया है कि वह अनुयायियों को ऐसा न करने को कहें।