पंजाब के जीरकपुर में देह व्यापार का पर्दाफाश, महिला सहित 5 लोगों को किया गिरफ्तार
BREAKING
रानीखेत में सनसनीखेज हत्याकांड: मेरठ के छात्र की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल हल्द्वानी में रैपिडो बाइक चालकों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, ग्राहक बनकर पकड़ीं 18 निजी बाइक, सभी वाहन सीज Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं गुरुग्राम एनकाउंटर: प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में चार शूटर ढेर, एक घायल यूपी में गन्ना किसानों के लिए बड़ा फैसला: अब केवल प्रमाणित उर्वरक और कीटनाशक ही देंगी चीनी मिलें, नियम तोड़ने पर बैंक गारंटी होगी जब्त

पंजाब के जीरकपुर में देह व्यापार का पर्दाफाश, महिला सहित 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Prostitution racket busted in Punjab's Zirakpur

Prostitution racket busted in Punjab's Zirakpur

जीरकपुर : Prostitution racket busted in Punjab's Zirakpur: सैलून की आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सैलून चलाने वाली महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इंद्रजीत निवासी मकान नंबर-15, विक्टोरिया सिटी भबात जीरकपुर, संजय कुमार, वरिंदर सिंह उर्फ ​​मठारू और राहुल (सभी लुधियाना निवासी) के रूप में हुई है। इतना ही नहीं आपत्तिजनक हालत में मिली लड़कियों को हिरासत में भी लिया गया है।

डी.एस.पी. जसपिंदर सिंह गिल के अनुसार रंजन प्लाजा कॉलोनी के शोरूमों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। छापेमारी के दौरान पाया गया कि पहली मंजिल पर सैलून कई केबिनों में बंटा हुआ थ। युवक-युवतियां घंटों के हिसाब से यहां ठहरते थे।

आपत्तिजनक हालत में मिली लड़कियों ने पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा किया कि उक्त महिला सहित पांच लोग सैलून चला रहे थे, जिनकी अलग-अलग भूमिका थी। नौकरी की तलाश में पंजाब से चंडीगढ़ आने वाली लड़कियों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था। ऐसी लड़कियां संपर्क में थी जो कुछ घंटों में ज्यादा पैसे मिलने पर देह व्यापार के लिए मजबूर हो जाती है।