रानीखेत में सनसनीखेज हत्याकांड: मेरठ के छात्र की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल
Sensational murder in Ranikhet: Meerut student killed with a sharp-edged weapon
रानीखेत। Sensational murder in Ranikhet: नगर के सुदूर ऐना गांव (द्वाराहाट ब्लाक) में युवक की धारनदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह मेरठ में पढ़ाई करता था। सेना में भर्ती की तैयारी के सिलसिले में वह यहां अपनी बुआ के घर आया था। बीचबचाव को पहुंची उसकी बुआ तथा चचिया सास पर भी प्राणघातक हमला किया गया।
एक महिला का गला रेत दिया गया, जबकि दूसरी के सिर पर गंभीर चोट है। दोनों को नाजुक हालत में गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
एएसपी हरबंश सिंह व सीओ भावना कैंथोला ने गांव पहुंच वारदात की जानकारी जुटाई। हत्याकांड की असल वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अलबत्ता, आपसी रंजिश, लूटपाट समेत सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।
आरोपित ने पहने थे काले कपड़े
सनसनीखेज घटना शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे की है। नगर क्षेत्र से 25 किमी दूर ऐना गांव निवासी जानकी देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह व उसकी चचिया सास सावित्री देवी (सबुली देवी) पत्नी बिशन सिंह भोजन की तैयारी में लगी थीं। सूत्रों के अनुसार जानकी देवी के सिमोली गांव (द्वाराहाट ब्लाक) निवासी भाई चंदन सिंह का 19 वर्षीय पुत्र सागर सिंह भी लगभग 10 दिनों से यहीं रह रहा था।